NMACC New York Event 2025: नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) पहली बार न्यूयॉर्क में इंडिया वीकेंड 2025 आयोजित करेगा। जानें इस 3-दिवसीय इवेंट में क्या होगा खास – द ग्रेट इंडियन म्यूजिकल, स्वदेश फैशन शो, बॉलीवुड परफॉर्मेंस और बहुत कुछ।
NMACC New York Event 2025: नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) ने अपने पहले अंतरराष्ट्रीय इवेंट की घोषणा कर दी है। ‘NMACC India Weekend 2025’ का आयोजन 12 से 14 सितंबर 2025 के बीच न्यूयॉर्क के डेविड एच. कोच थिएटर में किया जाएगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से भारतीय कला, संस्कृति, फैशन और संगीत को ग्लोबल मंच पर प्रस्तुत किया जाएगा।
नीता अंबानी का मिशन: भारत की सांस्कृतिक विरासत को ग्लोबल पहचान
NMACC की फाउंडर और चेयरपर्सन नीता अंबानी ने कहा, “हमारा उद्देश्य है कि भारत की सबसे सुंदर चीजें दुनिया तक पहुंचे और विश्व की बेहतरीन चीजें भारत में आएं। न्यूयॉर्क में इस कल्चरल इवेंट को होस्ट करना भारत की सांस्कृतिक शक्ति को वैश्विक मंच देने की दिशा में पहला कदम है।”
इवेंट की शुरुआत: ‘The Great Indian Musical – Civilization to Nation’ से
इस भव्य कार्यक्रम की शुरुआत भारत के अब तक के सबसे विशाल नाट्य-प्रदर्शनों में से एक ‘द ग्रेट इंडियन म्यूजिकल: सिविलाइजेशन टू नेशन’ से होगी। फिरोज अब्बास खान द्वारा निर्देशित यह शो भारत की प्राचीन सभ्यता से लेकर 1947 तक की यात्रा को संगीत, नृत्य, फैशन और दृश्य कला के माध्यम से प्रस्तुत करता है।
Swadesh Fashion Show से सजेगा उद्घाटन समारोह
12 सितंबर को होने वाले उद्घाटन समारोह में फैशन शो ‘स्वदेश’ आयोजित किया जाएगा, जिसे मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा क्यूरेट करेंगे। इसमें भारत के पारंपरिक बुनकरों और शिल्पकारों की रचनात्मकता और सांस्कृतिक विरासत को रैम्प पर उतारा जाएगा।
विकास खन्ना द्वारा क्यूरेटेड भारतीय स्वादों की खास प्रस्तुति
शाम को शेफ विकास खन्ना द्वारा तैयार किया गया एक स्पेशल क्यूलिनरी शो होगा, जिसमें प्राचीन से लेकर आधुनिक भारत के व्यंजनों को दर्शाया जाएगा। इसमें मिशेलिन-स्टार शेफ के हुनर का भी प्रदर्शन होगा।
शंकर महादेवन, श्रेया घोषाल और ऋषभ शर्मा देंगे सुरों की सौगात
NMACC इंडिया वीकेंड के दौरान दर्शकों को बॉलीवुड और शास्त्रीय संगीत का आनंद भी मिलेगा। शंकर महादेवन, श्रेया घोषाल, और ऋषभ शर्मा जैसे लोकप्रिय कलाकार इस इवेंट में लाइव परफॉर्म करेंगे। साथ ही, ‘The Great Indian Musical’ की न्यूयॉर्क में पांच प्रस्तुतियाँ भी होंगी।
भारत की संस्कृति का वैश्विक उत्सव
यह इवेंट भारत की विविधता और सांस्कृतिक विरासत का ग्लोबल सेलिब्रेशन है, जो न केवल भारतीय समुदाय बल्कि अंतरराष्ट्रीय दर्शकों को भी आकर्षित करेगा।
For more news: Entertainment


