नई दिल्ली। श्री नितिन नबीन ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया है। इस अवसर पर उन्हें देशभर से शुभकामनाएँ और बधाइयाँ दी जा रही हैं।
अपने संदेश में कहा गया कि नितिन नबीन के नेतृत्व में संगठन का और अधिक विस्तार होगा तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की नीतियों और भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने में संगठन को नई गति मिलेगी।
ईश्वर से उनके सफल कार्यकाल की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया गया कि उनके मार्गदर्शन में पार्टी संगठन और अधिक सशक्त, संगठित और जनसेवा के प्रति समर्पित बनेगा।
श्री नितिन नबीन जी को भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने पर बहुत-बहुत बधाई।
मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में संगठन का और भी विस्तार होगा और मोदी सरकार की नीतियों व पार्टी की विचारधारा को आप जन-जन तक पहुँचाएँगे। ईश्वर से आपके सफल कार्यकाल की कामना करता… pic.twitter.com/b0qOBeDnF2
— Amit Shah (@AmitShah) December 15, 2025


