WhatsApp में जल्द ही नया फीचर आने वाला है जिससे यूज़र सीधे Instagram या Facebook से अपनी प्रोफाइल फोटो इम्पोर्ट कर सकेंगे। जानिए यह फीचर कैसे करेगा काम और किन यूज़र्स को पहले मिलेगा।
Meta जल्द ही WhatsApp यूज़र्स के लिए एक नया और बेहद काम का फीचर लेकर आ रहा है। इस फीचर की मदद से अब यूज़र अपनी WhatsApp प्रोफाइल पिक्चर को सीधे Facebook या Instagram से इम्पोर्ट कर पाएंगे — वो भी बिना किसी क्वालिटी लॉस के।
WhatsApp प्रोफाइल सेटिंग होगी पहले से ज्यादा आसान
अब तक WhatsApp पर प्रोफाइल फोटो सेट करने के लिए केवल कैमरा, गैलरी, अवतार या AI इमेज का ही विकल्प मिलता था। लेकिन अब Meta की नई पहल के तहत WhatsApp में आपको Instagram और Facebook से डायरेक्ट प्रोफाइल इमेज सेलेक्ट करने का ऑप्शन मिलेगा।
इसका मतलब है कि अगर आपकी पसंदीदा तस्वीर Insta या Facebook पर पहले से मौजूद है, तो न तो उसे डाउनलोड करना पड़ेगा और न ही स्क्रीनशॉट लेना होगा — बस एक क्लिक में WhatsApp पर सेट हो जाएगी।
Meta Accounts Center से अकाउंट लिंक करना होगा ज़रूरी
इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए यूज़र्स को अपने Meta Accounts Center में WhatsApp, Instagram और Facebook अकाउंट्स को सिंक (Link) करना होगा। Meta इस सुविधा को पहले से ही रोल आउट कर चुका है, और अब इसके ज़रिए कई इंटरकनेक्टेड फीचर्स यूज़र्स को मिल रहे हैं।
बीटा वर्जन में शुरू हुआ टेस्टिंग
WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, यह नया फीचर WhatsApp Beta Android वर्जन 2.25.21.23 में देखा गया है। वर्तमान में यह केवल कुछ बीटा टेस्टर्स को उपलब्ध है, लेकिन जल्द ही यह बाकी यूज़र्स के लिए भी रोल आउट कर दिया जाएगा।
Meta ऐप्स के बीच बढ़ेगा इंटीग्रेशन
Meta लगातार अपने सभी प्लेटफॉर्म्स — WhatsApp, Instagram और Facebook — के बीच बेहतर इंटीग्रेशन लाने की दिशा में काम कर रहा है। अब यूज़र्स इंस्टाग्राम स्टोरी को डायरेक्ट WhatsApp पर शेयर कर सकते हैं और बिज़नेस अकाउंट्स के लिए WhatsApp बटन भी जोड़ सकते हैं। WhatsApp का यह नया प्रोफाइल फोटो इम्पोर्ट फीचर, यूज़र्स को एक अधिक कनेक्टेड और सहज अनुभव प्रदान करेगा।


