Netflix One Piece Season 2: नेटफ्लिक्स ने One Piece लाइव-एक्शन सीरीज़ का सीजन 2 का पहला टीज़र जारी कर दिया है और सीजन 3 के लिए भी आधिकारिक पुष्टि की है। जानिए रिलीज़ डेट, नए किरदार और आगामी सीज़न की सारी अपडेट्स हिंदी में।
Netflix One Piece Season 2: दुनियाभर में लोकप्रिय एनीमे और मंगा सीरीज़ ‘One Piece’ के फैंस के लिए नेटफ्लिक्स ने एक साथ दो बड़ी खुशखबरें दी हैं। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने न केवल सीज़न 2 का फर्स्ट लुक टीज़र रिलीज़ किया है, बल्कि साथ ही सीज़न 3 की आधिकारिक पुष्टि भी कर दी है। इस खबर ने दुनियाभर के स्ट्रॉ हैट पाइरेट्स फैंस को खुशी से झूमने पर मजबूर कर दिया है।
One Piece Season 2 की रिलीज़ डेट और कहानी
नेटफ्लिक्स पर ‘वन पीस’ का दूसरा सीज़न 2026 में रिलीज़ किया जाएगा। इस सीज़न में लफी और उनकी टीम ग्रैंड लाइन की खतरनाक और रहस्यमयी दुनिया की ओर बढ़ते नजर आएंगे। शो की ऑफिशियल लॉगलाइन के मुताबिक, दर्शकों को इस बार “अधिक शक्तिशाली दुश्मनों और अब तक की सबसे खतरनाक चुनौतियों” का सामना देखने को मिलेगा।
टीज़र में Inaki Godoy द्वारा निभाए गए Monkey D. Luffy को यह कहते हुए दिखाया गया है, “मैंने जो कुछ भी किया है, मैं जहां भी जाता हूं, वह One Piece के लिए है।” इस डायलॉग के साथ सीज़न 2 की रोमांचक यात्रा की झलक मिलती है।
कहानी पहुंचेगी Loguetown से Drum Island तक
सीज़न 2 में मंगा के प्रसिद्ध Loguetown से लेकर Drum Island तक के आर्क को दिखाया जाएगा। इस दौरान दर्शकों को Tony Tony Chopper, Dr. Kureha, Wapol और Dr. Hiriluk जैसे अहम किरदारों से रूबरू कराया जाएगा। टीज़र में चॉपर की पहली झलक ने पहले ही फैंस को उत्साहित कर दिया है।
सीज़न 2 में नजर आएंगे ये नए चेहरे
वन पीस के सीज़न 2 में कई नए किरदार शामिल किए गए हैं:
Tony Tony Chopper – आवाज़: Mikaela Hoover
Miss All-Sunday – Leila Aboulela
Miss Wednesday – Charithra Chandran
Captain Smoker – Callum Kerr
Mr. 3 – David Dastmalchian
Dr. Kureha – Katey Sagal
Nefertari Cobra – Sendhil Ramamurthy
Mr. 0 (Crocodile) – Joe Manganiello
वहीं, पुराने किरदारों में Morgan Davies (Koby), Aidan Scott (Helmeppo), और Vincent Regan (Vice Admiral Garp) की वापसी होगी।
One Piece Season 3 की भी हुई पुष्टि
नेटफ्लिक्स ने पुष्टि की है कि वन पीस का तीसरा सीज़न भी बनाया जाएगा, जिसका निर्माण 2025 के अंत तक दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में शुरू किया जाएगा।
Ian Stokes और Joe Tracz इस बार सीज़न 3 के को-शो-रनर होंगे, क्योंकि पिछले शो-रनर Matt Owens मार्च में शो छोड़ चुके हैं।
सीज़न 1 की बड़ी सफलता
‘One Piece’ का पहला सीज़न 31 अगस्त 2023 को रिलीज़ हुआ था और नेटफ्लिक्स के अंग्रेजी भाषा वाले टीवी शो की रैंकिंग में पहले हफ्ते ही 18.5 मिलियन व्यूज़ बटोरते हुए टॉप पर रहा। इसे फैंस और क्रिटिक्स दोनों से सराहना मिली थी, खासकर इसकी कास्टिंग और विज़ुअल प्रेज़ेंटेशन के लिए।


