चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini ने आज म्हारी सड़क ऐप की समीक्षा को लेकर एक अहम बैठक की। बैठक में सड़क संबंधी शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही और गलत रिपोर्टिंग पर मुख्यमंत्री ने कड़ा रुख अपनाते हुए जिला स्तर और उपमंडल स्तर के लगभग दो दर्जन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनता की शिकायतों का गलत या औपचारिक निस्तारण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जवाबदेही तय की जाएगी और जनहित से जुड़ी सेवाओं में लापरवाही करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने ऐप पर दर्ज सड़कों में गड्ढों से संबंधित शिकायतों की भी विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन समस्याओं का तत्काल और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों को सुरक्षित और सुगम यातायात सुविधा मिल सके।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि ‘म्हारी सड़क ऐप’ सरकार और जनता के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु है और इसका उद्देश्य पारदर्शिता, त्वरित कार्रवाई और बेहतर सड़क अवसंरचना सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा जताई कि वे इस डिजिटल प्लेटफॉर्म का प्रभावी उपयोग कर जनता का विश्वास और मजबूत करें।
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने आज म्हारी सड़क ऐप की समीक्षा बैठक ली।
बैठक में सीएम ने शिकायतों के गलत निस्तारण करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ा संज्ञान लेते हुए जिला स्तर और उपमंडल स्तर के लगभग 2 दर्जन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
साथ ही, उन्होंने जनता… pic.twitter.com/WPcrdDygzQ
— CMO Haryana (@cmohry) December 31, 2025


