कुरुक्षेत्र। हरियाणा के मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini ने धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र स्थित तिरुमला तिरुपति देवस्थानम के श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में विधिपूर्वक पूजा-अर्चना कर गर्भगृह के दर्शन किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण की कामना की।
पूजा के पश्चात मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मंदिर उत्तर भारत के श्रद्धालुओं के लिए भगवान वेंकटेश्वर की भक्ति और शक्ति का एक पावन केंद्र सिद्ध हो रहा है। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र जैसी पावन भूमि पर श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर की स्थापना से न केवल धार्मिक आस्था को बल मिला है, बल्कि आध्यात्मिक पर्यटन को भी नई दिशा मिली है।
मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं और देवस्थानम ट्रस्ट द्वारा की जा रही सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आध्यात्मिक केंद्र समाज में सकारात्मक ऊर्जा, सद्भाव और सांस्कृतिक एकता को मजबूत करते हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा, स्वच्छता और सुचारु दर्शन व्यवस्था बनाए रखने के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी प्रशंसा की।
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र स्थित तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर) में विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करते हुए गर्भगृह के दर्शन किए।
"यह मंदिर उत्तर भारत के श्रद्धालुओं के लिए भगवान वेंकटेश्वर की भक्ति और शक्ति का एक पावन केंद्र… pic.twitter.com/FZAvunVgs5
— DPR Haryana (@DiprHaryana) December 31, 2025


