हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज पंजाब के घन्नौर में आयोजित एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पंजाब सरकार पर झूठे वादे करने का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव के दौरान महिलाओं को 1000 रुपये प्रतिमाह देने और बुजुर्गों की पेंशन 1500 रुपये से बढ़ाकर 2500 रुपये करने की घोषणाएं आज तक पूरी नहीं हुई हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में किसानों की फसलें न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर नहीं खरीदी जा रही हैं, जिससे अन्नदाता को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की कई जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी पंजाब में आम लोगों तक नहीं पहुंच पा रहा है।
सीएम सैनी ने हरियाणा सरकार के कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि हरियाणा में संकल्प पत्र में किए गए वादों को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है और सरकार गरीब, किसान, महिला व युवा सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि जनता अब वादों और हकीकत के अंतर को समझ चुकी है और आने वाले समय में सही निर्णय लेकर विकास के रास्ते को चुनेगी।
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने पटियाला के घन्नौर में रैली को संबोधित किया। उन्होंने पंजाब सरकार पर झूठे वादों का आरोप लगाते हुए कहा – महिलाओं को 1000 रुपये प्रतिमाह और बुजुर्गों की पेंशन 1500 से बढ़ाकर 2500 रुपये करने के वादे पूरे नहीं हुए।
साथ ही, पंजाब में किसानों की फसलें… pic.twitter.com/zgy0FUqCsP
— DPR Haryana (@DiprHaryana) January 4, 2026


