चंडीगढ़। नायब सिंह सैनी आज चंडीगढ़ में आयोजित समाधान शिविर की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में सम्मिलित हुए। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश भर से आए सभी जिला उपायुक्तों के साथ समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों की विस्तार से समीक्षा की।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि समाधान शिविरों का आयोजन प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को नियमित रूप से किया जाए, ताकि आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध और प्रभावी समाधान सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर सरकार और जनता के बीच संवाद का एक सशक्त माध्यम हैं, जिनसे शासन में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ती है।
सीएम नायब सिंह सैनी ने यह भी निर्देश दिए कि शिविरों में दर्ज प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लिया जाए और जब तक उसका पूर्ण समाधान नहीं हो जाता, तब तक उसकी निरंतर निगरानी की जाए। उन्होंने जिला उपायुक्तों से अपेक्षा की कि वे स्वयं समीक्षा कर संबंधित विभागों से समन्वय बनाते हुए समस्याओं का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करें।
मुख्यमंत्री ने दोहराया कि हरियाणा सरकार की प्राथमिकता जन-जन की समस्याओं का त्वरित समाधान है और समाधान शिविर इसी दिशा में एक प्रभावी पहल हैं, जिनसे आम लोगों को राहत मिल रही है।
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP आज चंडीगढ़ में समाधान शिविर की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में सम्मिलित हुए। इस दौरान उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी ज़िला उपायुक्तों के साथ समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा की तथा सभी अधिकारियों को समाधान शिविर प्रत्येक सोमवार और… pic.twitter.com/GhcUrrofK0
— CMO Haryana (@cmohry) January 2, 2026


