MS Dhoni Birthday Special: क्या आप जानते हैं कि एमएस धोनी ने भी एक फिल्म में एक्टिंग की थी? जानिए ‘हुक या क्रुक’ फिल्म से जुड़े रोचक किस्से और क्यों नहीं हो पाई रिलीज़।
MS Dhoni Birthday Special: महेंद्र सिंह धोनी, जिन्हें करोड़ों लोग सिर्फ मैदान में ही नहीं, बल्कि दिल में भी बसाए बैठे हैं, आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। आपने धोनी की जिंदगी पर बनी 2016 की सुपरहिट बायोपिक “एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी” ज़रूर देखी होगी, जिसमें सुशांत सिंह राजपूत ने उनका किरदार निभाया था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि खुद एमएस धोनी भी एक फिल्म में एक्टिंग कर चुके हैं?
धोनी ने किया था कैमियो, फिल्म का नाम था ‘हुक या क्रुक’
धोनी ने डेविड धवन द्वारा निर्देशित एक फिल्म “हुक या क्रुक (Hook Ya Crook)” में कैमियो रोल निभाया था। इस फिल्म में जॉन अब्राहम, जेनेलिया डिसूजा, के के मेनन और श्रेयस तलपड़े जैसे सितारे मुख्य भूमिकाओं में थे। कहानी एक ऐसी जेल की थी जहां कैदी एक प्रोफेशनल क्रिकेट टीम के खिलाफ मैच खेलते हैं। फिल्म की थीम और धोनी की मौजूदगी इसे और खास बनाती।
View this post on Instagram
फिल्म क्यों नहीं हो पाई रिलीज़?
फिल्म की अनाउंसमेंट 2006 में हुई थी और शूटिंग 2009 में शुरू हुई।
लगभग 90% शूटिंग पूरी हो चुकी थी, लेकिन कई कलाकारों के रिप्लेसमेंट और सेट पर हादसों की वजह से फिल्म को बीच में रोकना पड़ा।
नतीजतन, फिल्म कभी सिनेमाघरों में रिलीज़ नहीं हो पाई और धोनी का एक्टिंग डेब्यू दर्शकों से छिपा रह गया।
धोनी का एंटरटेनमेंट से नाता
भले ही धोनी की फिल्म कभी रिलीज़ नहीं हो सकी, लेकिन वो टीवी एड्स और ब्रांड प्रमोशन्स में अक्सर नजर आते हैं। उनकी स्क्रीन प्रेज़ेंस और स्वैग को देखकर फैंस आज भी उन्हें एक्टिंग रोल्स में देखने की ख्वाहिश रखते हैं।
MS Dhoni: सिर्फ खिलाड़ी नहीं, एक आइकन
धोनी ना सिर्फ एक शानदार कप्तान और खिलाड़ी रहे हैं, बल्कि उनका मल्टीफेसटेड टैलेंट उन्हें एक संपूर्ण आइकन बनाता है। उनकी फिल्मी दुनिया से यह जुड़ाव भी उनके फैंस के लिए एक दिलचस्प जानकारी है।
For more news: Entertainment


