Motorola Edge 70 Fusion 6 मार्च 2026 को लॉन्च होगा, 7000mAh बैटरी, Snapdragon 7s Gen 4 और 50MP Sony LYT-710 कैमरे जैसे फीचर्स कंफर्म।
Motorola ने अपने अपकमिंग स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Fusion की लॉन्च डेट आधिकारिक तौर पर कंफर्म कर दी है। यह स्मार्टफोन भारतीय बाजार में 6 मार्च 2026 को लॉन्च किया जाएगा।
कंपनी ने लॉन्च से पहले इसके कई प्रमुख फीचर्स का खुलासा भी कर दिया है। यह फोन दुनिया का पहला 50 मेगापिक्सल Sony LYT-710 कैमरा सेंसर के साथ आएगा। इसके साथ 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड, मैक्रो और डेप्थ सेंसर भी दिया जाएगा। सभी कैमरा सेंसर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करेंगे।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। परफॉर्मेंस के लिए इस डिवाइस में Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया जाएगा, जो बेहतर स्पीड और मल्टीटास्किंग अनुभव प्रदान करेगा।
also read : टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच रिंकू सिंह के पिता का निधन, लिवर कैंसर से जंग हार गए खानचंद सिंह
बैटरी की बात करें तो Motorola Edge 70 Fusion में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो 68W टर्बो पावर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी।
डिस्प्ले के मामले में यह फोन 1.5K रिजॉल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट, 5200 निट्स पीक ब्राइटनेस और HDR10+ सपोर्ट के साथ आएगा। कंपनी ने संकेत दिया है कि 28 फरवरी 2026 को इस फोन से जुड़े एक और खास फीचर का खुलासा किया जाएगा।
हालांकि, फिलहाल इस स्मार्टफोन की कीमत और रैम-स्टोरेज वेरिएंट की जानकारी सामने नहीं आई है। लॉन्च के करीब आते ही कंपनी इन डिटेल्स से भी पर्दा उठा सकती है।

