Morning Drink for Cholesterol and Heart Health: सुबह खाली पेट गर्म पानी में शहद मिलाकर पीने से खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) कम होता है और दिल की सेहत बेहतर बनती है। जानें सेवन का तरीका और फायदे।
Morning Drink for Cholesterol and Heart Health: क्या आप भी खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) की समस्या से परेशान हैं? या दिल को लंबे समय तक हेल्दी बनाए रखना चाहते हैं? तो आपके लिए एक बेहद आसान, सस्ता और प्राकृतिक उपाय है— गर्म पानी और शहद का सेवन। यह घरेलू उपाय न सिर्फ कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है, बल्कि ब्लड प्रेशर, वजन और हार्ट फंक्शन को भी बेहतर बनाता है।
सुबह की इस हेल्दी ड्रिंक से मिलेंगे कई फायदे
LDL कोलेस्ट्रॉल होगा कम
शहद में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और फ्लेवोनॉइड्स शरीर से खराब कोलेस्ट्रॉल (Low-Density Lipoprotein – LDL) को कम करने में मदद करते हैं। यह धमनियों में ब्लॉकेज की समस्या को दूर करता है और हार्ट अटैक के जोखिम को घटाता है।
ब्लड प्रेशर रहेगा नियंत्रित
गर्म पानी और शहद का मिश्रण रक्त प्रवाह (Blood Circulation) को बेहतर करता है, जिससे हाई बीपी की समस्या में राहत मिलती है।
वजन घटाने में मददगार
यह ड्रिंक मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करती है, जिससे शरीर में जमा एक्स्ट्रा फैट तेजी से बर्न होता है। मोटापा कम होने से हार्ट पर दबाव भी घटता है।
डिटॉक्स करता है शरीर को
गर्म पानी और शहद मिलकर टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करते हैं, जिससे लिवर की सेहत भी सुधरती है।
कैसे करें सेवन?
सामग्री: 1 गिलास गुनगुना पानी + 1 चम्मच शुद्ध जैविक शहद
सेवन का समय: रोज़ाना सुबह खाली पेट इस ड्रिंक का सेवन करें।
लाभ: नियमित सेवन से हफ्तों में दिखने लगेंगे पॉजिटिव परिणाम।
दिल की बीमारियों से बचने के लिए ये रखें ध्यान
शहद और गर्म पानी के साथ संतुलित आहार लें
हफ्ते में कम से कम 4 दिन 30 मिनट की वॉक या एक्सरसाइज करें
तनाव कम करें और नींद पूरी लें
For more news: Health


