Morning Astro Tips: यदि ईश्वर का नाम लेकर दिन की शुरुआत की जाए, तो दिन खुशहाल बीतने के साथ-साथ तनाव से भी छुटकारा मिलता है। इस समय मंत्रों का जाप करना अधिक फायदेमंद माना जाता है।
Morning Astro Tips: हम सभी के जीवन में सुबह की शुरुआत बहुत महत्वपूर्ण है। यह हमारे जीवन को प्रभावित करता है और दिन का आधार बनाता है। आमतौर पर कहा जाता है कि यदि दिन की शुरुआत ईश्वर का नाम लेकर की जाए, तो दिन खुशहाल होगा और आपको तनाव से छुटकारा मिलेगा। इस समय मंत्रों का जाप करना अधिक फायदेमंद माना जाता है। माना जाता है कि सुबह भगवान का नाम और उनके मंत्रों का जप मानसिक शांति, जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक विकास लाता है। एकाग्रता भी बढ़ती है। अब इन शक्तिशाली मंत्रों को जानते हैं।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस मंत्र का जाप किया जाए, तो पूरे दिन सकारात्मक भाव पैदा करता है और बहुत फायदेमंद होता है।
कराग्रे वसते लक्ष्मी, करमध्ये सरस्वती।
करमूले स्थितो ब्रह्मा, प्रभाते कर दर्शनम्।।
इस मंत्र का जाप करना बहुत शुभ है, इसके प्रभाव से धन की कमी दूर होती है।
समुद्र वसने देवी, पर्वत स्तन मंडले।
विष्णु पत्नि नमस्तुभ्यं पादस्पर्शं क्षमस्व मे।।
मान्यता है कि इस मंत्र को हर सुबह जाप करने से व्यक्ति की एकाग्रता बढ़ती है।
ब्रह्मार्पण ब्रह्म हवि: ब्रह्माग्नौ ब्रह्मणा हुतम्।
ब्रह्मैव तेन गन्तव्यं, ब्रह्म कर्म समाधिना।।
इस मंत्र को सुबह भगवान सूर्य को प्रणाम करें। इससे सभी बुरी ऊर्जा दूर होती है और जीवन खुशहाल होता है।
आदिदेव नमस्तुभ्यं प्रसीद मम भास्कर।
दिवाकर नमस्तुभ्यं प्रभाकर नमोऽस्तुते।।
इस मंत्र के प्रभाव से व्यक्ति को सभी पाप से मुक्ति मिलती है।
दीप ज्योति: पर ब्रह्म, दीप ज्योतिजनार्दन:।
दीपो हरतु मे पापं, दीप ज्योतिर्नमोऽस्तुते।।
सूर्य ग्रह के 12 मंत्र
ॐ आदित्याय नमः।
ॐ सूर्याय नमः।
ॐ रवेय नमः।
ॐ पूषणे नमः।
ॐ दिनेशाय नमः।
ॐ सावित्रे नमः।
ॐ प्रभाकराय नमः।
ॐ मित्राय नमः।
ॐ उषाकराय नमः।
ॐ भानवे नमः।
ॐ दिनमणाय नमः।
ॐ मार्तंडाय नमः।
For more news: Religion


