Moody Ratings For India GDP 2025: Moody Rating’s ने एक रिपोर्ट में कहा, “शुल्क से सबसे ज्यादा जोखिम गैर-वित्तीय कॉरपोरेट क्षेत्रों को है”। ऋण बाजार पर निर्भरता कम रेटिंग वाली कंपनियों पर प्रभाव डालेगी।
अंतरराष्ट्रीय रेटिंग एजेंसी मूडीज ने जारी किया गया पूर्वानुमान ने भारत सहित दुनिया भर के देशों को चिंतित कर दिया है। केंद्रीय बैंक ने साल 2025 में भारतीय अर्थव्यवस्था का ग्रोथ रेट 6.5 प्रतिशत से घटाकर 5.5 प्रतिशत कर दिया। फरवरी में ग्रोथ रेट का अनुमान 6.6 प्रतिशत था। मूडी ने अनुमान लगाया कि अमेरिकी टैरिफ के चलते-चलते वैश्विक मंदी निवेश और व्यापार को प्रभावित करेगी।
मूडी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि टैरिफ और ट्रेड में तनाव से वैश्विक व्यापार प्रभावित होगा, क्षेत्रीय निर्यात में कमी आएगी और व्यापार को नुकसान होगा। साथ ही, एशिया प्रशांत क्षेत्र में निवेश घटेगा।
रेटिंग एजेंसी ने कहा कि अमेरिकी शुल्क से कर्ज की स्थिति कमजोर होगी और चूक का जोखिम बढ़ेगा, खासकर कम रेटिंग वाली कंपनियों के लिए। इससे अनपेक्षित अमेरिकी व्यापार नीति से वैश्विक ऋण की स्थिति खराब होगी और व्यापक आर्थिक प्रभाव से वृद्धि की रफ्तार सुस्त होगी। मंदी की भी आशंका बढ़ेगी।
थमेगी ग्रोथ रफ्तार
“शुल्क से सबसे ज्यादा जोखिम गैर-वित्तीय कॉरपोरेट क्षेत्रों को है,” Moody Rating’s ने एक रिपोर्ट में कहा। ऋण बाजार पर निर्भरता कम रेटिंग वाली कंपनियों पर प्रभाव डालेगी। आर्थिक कमजोरी अधिकांश बैंकों और संप्रभु देशों को अप्रत्यक्ष खतरा पैदा करती है।”
टैरिफ दरों में 90 दिनों का ब्रेक लगाकर 10 प्रतिशत और चीन पर 145 प्रतिशत करने के बाद मूडी ने ये पूर्वानुमान दिए हैं। 16 अप्रैल को इसे और बढ़ाकर 245% कर दिया गया।
अंतरराष्ट्रीय चिंता बढ़ेगी
Moody Rating ने कहा, “शुल्क ने वित्तीय बाजारों को झकझोर दिया है और वैश्विक आर्थिक मंदी का जोखिम बढ़ा दिया है।” निरंतर अनिश्चितता से निवेश, व्यापार योजना और उपभोक्ता धारणा प्रभावित होंगे।”
एजेंसी ने कहा कि इस “विराम” से कंपनियों को उत्पादन और स्रोत को समायोजित करने के लिए अधिक समय मिलेगा, लेकिन 90 दिन के बाद शुल्क व्यवस्था पर स्पष्टता की कमी से निवेश रुकेगा, वृद्धि धीमी होगी और व्यवसाय नियोजन में बाधा होगी।
For more news: Business


