Monsoon Skin Care Tips: मानसून में फंगल इन्फेक्शन से कैसे बचें? जानिए बारिश के मौसम में त्वचा को सुरक्षित रखने के जरूरी उपाय, सावधानियां और स्किन केयर टिप्स।
Monsoon Skin Care Tips: बरसात का मौसम जहां गर्मी से राहत लाता है, वहीं नमी बढ़ने के कारण यह त्वचा संबंधी समस्याओं को भी जन्म देता है। इस दौरान फंगल इंफेक्शन जैसे दाद, खुजली और एथलीट फुट आम हो जाते हैं। यह न सिर्फ परेशानी पैदा करते हैं, बल्कि समय पर इलाज न मिलने पर गंभीर रूप भी ले सकते हैं। ऐसे में जरूरी है कि मानसून के दौरान कुछ महत्वपूर्ण सावधानियों को अपनाया जाए।
बारिश में फंगल इंफेक्शन से बचने के लिए अपनाएं ये आसान उपाय
1. त्वचा को सूखा रखें और सही कपड़े पहनें
बारिश में फंगल इंफेक्शन से बचाव के लिए जरूरी है कि आप अपनी त्वचा को हमेशा सूखा रखें। नहाने या भीगने के बाद शरीर को अच्छी तरह से पोंछें, खासकर कांख, जांघों के बीच और पैरों की उंगलियों के बीच की त्वचा को।
सूती और ढीले कपड़े पहनें जो नमी को सोख लें।
गीले कपड़ों को तुरंत बदलें और धूप में सुखाएं।
सिंथेटिक या टाइट कपड़ों से बचें जो पसीना रोकते हैं।
2. व्यक्तिगत सफाई (पर्सनल हाइजीन) का रखें ध्यान
दिन में कम से कम एक बार नहाएं, अधिक पसीना आने पर दो बार नहाएं।
एंटी-फंगल साबुन का उपयोग करें।
तौलिए, कंघी, कपड़े जैसे पर्सनल आइटम किसी के साथ शेयर न करें।
नाखूनों को छोटा और साफ रखें।
पब्लिक प्लेसेज जैसे स्विमिंग पूल या बाथरूम में नंगे पांव चलने से बचें।
3. घरेलू वातावरण को रखें सूखा और हवादार
घर में ताजी हवा का संचार बनाए रखें, खिड़कियां खुली रखें।
रसोई और बाथरूम की सफाई पर विशेष ध्यान दें।
नम तौलिए या गीले कपड़े इधर-उधर न छोड़ें।
कपड़े धूप में सुखाएं और जरूरत हो तो डीह्यूमिडिफायर का इस्तेमाल करें।
4. सही खानपान अपनाएं और शुरुआती लक्षण पहचानें
विटामिन C, जिंक और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर आहार लें जो इम्यूनिटी को मजबूत करें।
फंगल इंफेक्शन के लक्षण जैसे – त्वचा पर लाल चकत्ते, खुजली, पपड़ी बनना, जलन या स्किन में रैशेज को नजरअंदाज न करें।
ऐसे लक्षण दिखें तो तुरंत डर्मेटोलॉजिस्ट से संपर्क करें।


