चंडीगढ़। हरियाणा में खेल पारिस्थितिकी तंत्र को आधुनिक रूप देने और खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास को गति देने के उद्देश्य से आज ‘आधुनिक खेल प्रबंधन का भारतीय मॉडल’ पर आधारित दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कॉन्फ्रेंस का मुख्य उद्देश्य आधुनिक खेल मॉडल के अनुरूप बुनियादी ढांचे का विकास, खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने, शिक्षा के साथ खेलों के समन्वय को बढ़ावा देने और स्वदेशी खेलों को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में ठोस कार्य करना है।
मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि हरियाणा खेल मॉडल आने वाले समय में वैश्विक नेतृत्व का नया आधार बनेगा। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है, और इस यात्रा में खेलों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण और निर्णायक है।
उन्होंने बताया कि पिछले 11 वर्षों में राज्य सरकार ने खेल क्षेत्र में ₹989 करोड़ से अधिक का निवेश किया है। यह निवेश न केवल खिलाड़ियों के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने में मददगार रहा है, बल्कि ग्रामीण खेल संस्कृति को भी नई ऊर्जा प्रदान कर रहा है।
मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि आने वाले वर्षों में भी सरकार खिलाड़ियों के प्रशिक्षण, सुविधाओं, छात्रवृत्ति और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा की तैयारी के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।
कॉन्फ्रेंस में खेल विशेषज्ञों, प्रशिक्षकों, शिक्षा संस्थानों, खिलाड़ियों और खेल प्रबंधन से जुड़े प्रतिनिधियों ने विभिन्न सत्रों के माध्यम से आधुनिक खेल मॉडल पर चर्चा की। इस आयोजन से भारत के खेल क्षेत्र में नयी सोच और भविष्य की रणनीति को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
आज ‘आधुनिक खेल प्रबंधन का भारतीय मॉडल’ पर दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ किया। इसका उद्देश्य आधुनिक खेल मॉडल के बुनियादी ढांचे के विकास, प्रतिभा को निखारने, शिक्षा के साथ खेलों के एकीकरण और स्वदेशी खेलों को बढ़ावा देने पर केंद्रित है।
हरियाणा खेल मॉडल आने वाले समय में वैश्विक… pic.twitter.com/xkdi9SDr32
— Nayab Saini (@NayabSainiBJP) December 5, 2025


