Health Tips: कफ वाली खांसी या सूखी खांसी दोनों बहुत मुश्किल होती है। जो ब्रोंकाइटिस या अन्य क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (COPD) से पीड़ित हैं
Health Tips: कफ वाली खांसी या सूखी खांसी दोनों बहुत परेशान करती हैं। जो ब्रोंकाइटिस जैसे क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (COPD) से पीड़ित हैं उन्हें खांसी, बलगम, नाक और आंखों से पानी निकलना आम है। पुरानी खांसी कई कारणों से शुरू हो सकती है। जिससे लोगों की प्रतिरक्षा कमजोर हो जाती है। मौसम बदलने से नाक की नली सूजने लगती है।
इन दो चीजों को अदरक वाली चाय में जरूर मिलाएं
सर्दियों में अदरक का रस पीना खांसी और सर्दी जुकाम से बचाता है क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण हैं. तुलसी में एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण हैं, जो सर्दी और फ्लू से बचाता है। साथ ही, गुड़ में अत्यधिक आयरन पाया जाता है, जो शरीर की मजबूती के लिए आवश्यक है और श्वसन मार्ग को साफ करके फेफड़ों को स्वस्थ रखता है। ये भी शरीर से टॉक्सिन निकालने में मदद कर सकते हैं। गुड़ को सर्दी के मौसम में खाने से शरीर को गर्मी मिलती है, यह चीनी की जगह एक प्राकृतिक स्वस्थ सब्सीट्यूट है।
ये दो चीज आपकी खांसी दूर कर देंगे
1 इंच अदरक के टुकड़े को कद्दूकस करके उसका रस निकालकर सर्दियों में पावर बूस्टर जिंजर ड्रिंक बनाएं। इस रस में गुड़ मिलाएं। 5 से 10 तुलसी की पत्तियों को पीसकर इसका रस मिलाकर इस शक्तिवर्धक जिंजर ड्रिंक का सेवन करें। आप चाहे तो अदरक का रस, तुलसी के पत्ते और कुटा हुआ गुड़ को एक गिलास पानी में मिलाकर सेवन भी कर सकते हैं। बस इस बात का ध्यान रखें कि सभी चीजें ताजी हैं।
For more news: Health


