Microsoft Layoffs 2025: Microsoft ने 6000 कर्मचारियों की छंटनी के बाद अब 300+ और लोगों की नौकरी पर कैंची चलाई है। जानें कौन से विभाग होंगे प्रभावित और क्या है AI का रोल।
Microsoft Layoffs 2025: दुनिया की दिग्गज टेक्नोलॉजी कंपनी Microsoft ने एक बार फिर कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान कर दिया है। हाल ही में 6000 से ज्यादा कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाने के बाद कंपनी अब 300 से अधिक कर्मचारियों की दूसरी राउंड में नौकरी छीनने की प्रक्रिया शुरू कर चुकी है।
क्यों कर रहा है Microsoft छंटनी? (Microsoft Layoffs 2025)
माइक्रोसॉफ्ट के प्रवक्ता के अनुसार, कंपनी बाजार की बदलती परिस्थितियों के अनुसार अपने आप में बदलाव कर रही है। उन्होंने कहा, “Microsoft लगातार संस्थागत सुधार कर रहा है ताकि कंपनी की कार्यप्रणाली और संरचना बाजार के अनुरूप बनी रहे।” हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि कंपनी किन डिपार्टमेंट्स में कटौती करेगी या किन टीमों पर इसका सबसे ज्यादा असर होगा।
AI के दौर में नौकरी से ज्यादा ऑटोमेशन पर जोर
Microsoft द्वारा की जा रही छंटनी के पीछे एक बड़ा कारण है Artificial Intelligence (AI) की बढ़ती भूमिका। कंपनी अब परंपरागत जॉब रोल्स को कम करते हुए AI-आधारित समाधान और ऑटोमेशन पर ज्यादा ध्यान दे रही है। कोडिंग से लेकर अन्य टेक्निकल ऑपरेशंस तक, Microsoft अब AI की मदद से लागत और संसाधन कम करना चाह रही है।
Microsoft में कितने कर्मचारी हैं?
जून 2024 के आंकड़ों के मुताबिक, Microsoft में 2,28,800 फुल टाइम कर्मचारी कार्यरत थे, जिनमें से करीब आधे अमेरिका में तैनात हैं।
कंपनी की यह लेटेस्ट छंटनी इस ओर इशारा करती है कि भविष्य में माइक्रोसॉफ्ट का फोकस परंपरागत नौकरियों से हटकर टेक्नोलॉजी-ड्रिवन स्ट्रक्चर की ओर होगा।
माइक्रोसॉफ्ट की यह छंटनी न सिर्फ कर्मचारियों के लिए चिंता की बात है, बल्कि यह टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री में एक बड़े बदलाव की ओर भी इशारा करती है — जहां इंसानों की जगह अब AI और ऑटोमेशन ले रहे हैं।
For more news: Business


