Meesho IPO 2025: Meesho ने अपना नाम बदलकर Meesho Limited कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी IPO लाकर 700-800 मिलियन डॉलर जुटाने की तैयारी में है।
Meesho IPO 2025: ई-कॉमर्स कंपनी मीशो (Meesho) अब अपना आईपीओ लाने की तैयारी में है। हाल ही में मीशो ने अपना नाम Meesho Private Limited से बदलकर Meesho Limited कर लिया है, जो इस दिशा में एक बड़ा संकेत माना जा रहा है। कंपनी जल्द ही सेबी (SEBI) के पास आईपीओ के लिए आवेदन कर सकती है।
Meesho ने क्यों बदला अपना नाम?
मीशो ने 5 जून को बोर्ड मीटिंग में नाम बदलने का प्रस्ताव मंजूर किया। नाम परिवर्तन का उद्देश्य कंपनी की ब्रांड वैल्यू को बढ़ाना और निवेशकों को आकर्षित करना है। प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के शेयर सार्वजनिक रूप से ट्रेड नहीं हो सकते, जबकि पब्लिक लिमिटेड कंपनी के शेयर स्टॉक मार्केट में लिस्ट होकर निवेशकों को ऑफर किए जा सकते हैं।
कंपनी ने अपनी फाइलिंग में कहा है कि वे ग्रोथ के लिए कई विकल्प देख रहे हैं और सही समय पर आईपीओ करना उनके विस्तार योजना का हिस्सा है।
Meesho IPO से कितना पूंजी जुटा सकती है?
मीशो इस आईपीओ के जरिए लगभग 700 से 800 मिलियन डॉलर यानी लगभग 5,800 करोड़ रुपये तक का निवेश जुटाने की योजना बना रही है। कंपनी के बड़े निवेशकों में सॉफ्टबैंक ग्रुप भी शामिल है, जो इसे सपोर्ट कर रहा है।
भारतीय ई-कॉमर्स मार्केट में Meesho का दबदबा
मीशो भारत में तेजी से लोकप्रिय होता जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2024 में भारत में कुल ई-कॉमर्स ऑर्डर्स का लगभग 37% हिस्सा मीशो का था। साल के अंत तक मीशो के प्लेटफॉर्म पर लगभग 18.7 करोड़ ग्राहक शॉपिंग कर रहे थे।
वहीं, 2024 में कंपनी का रेवेन्यू 33% बढ़कर 7,615 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।
आईपीओ का मतलब क्या है?
आईपीओ (Initial Public Offering) के माध्यम से कंपनियां शेयर मार्केट में प्रवेश करती हैं और पब्लिक से पूंजी जुटाती हैं। इससे कंपनी की ब्रांड वैल्यू बढ़ती है और आम निवेशक भी कंपनी में हिस्सा लेकर मुनाफा कमा सकते हैं।
For more news: Business


