चंडीगढ़। विधानसभा सत्र के दौरान विधायक श्रीमती गीता भुक्कल के प्रश्न का उत्तर देते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने स्पष्ट किया कि मातनहेल कॉलेज की बिल्डिंग से जुड़े मामले की पूरी जांच करवाई जाएगी।
मुख्यमंत्री ने सदन में कहा कि भवन कब निर्मित हुआ, निर्माण में प्रयुक्त सामग्री तथा निर्माण मानदंडों और गुणवत्ता की विस्तृत जांच की जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर यदि किसी स्तर पर अनियमितता या लापरवाही पाई जाती है, तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा संस्थानों के निर्माण में गुणवत्ता और पारदर्शिता को लेकर किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगी। सार्वजनिक धन से बने भवनों की सुरक्षा और मजबूती सरकार की प्राथमिकता है।
मुख्यमंत्री के इस बयान को जवाबदेही और सुशासन की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है, जिससे प्रदेश में सरकारी निर्माण कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित होने की उम्मीद है।


