Manoj Kumar Death: महान अभिनेता मनोज कुमार के निधन से पूरा बॉलीवुड दुखी है। इस दौरान, रवीना टंडन एक्टर की तीन पसंदीदा चीजें लेकर उनके अंतिम दर्शन करने पहुंचीं।
Manoj Kumar Death: 87 वर्ष की उम्र में बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता मनोज कुमार ने अपने जीवन को समाप्त कर दिया है। अभिनेता के निधन से आज बॉलीवुड में शोक है। स्टार्स ने एक्टर के निधन पर दुख जताया है और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। मनोज कुमार के निधन की खबर मिलते ही रवीना टंडन भी उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचीं।
मनोज कुमार के निधन पर रवीना टंडन भावुक
मनोज कुमार की निधन से रवीना टंडन बहुत भावुक दिखीं। वे भारत का फ्लैग, साईं की भभूति और महाकाल का रुद्राक्ष लेकर बॉलीवुड के ‘भारत कुमार’ को श्रद्धांजलि देने पहुंचीं। इस दौरान, उन्होंने बातचीत की और अभिनेता के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनसे जुड़े कई किस्से सुनाए।
मनोज कुमार को श्रद्धांजलि देने पहुंची रवीना टंडन ने कहा, “मैं मनोज अंकल को बचपन से जानती हूं। मेरे पापा को उन्होंने बलिदान फिल्म से ब्रेक दिया था। और वे हमारे लिए पिता की तरह थे। आज मैं उनकी तीन सबसे अच्छी चीजें लेकर आई हूँ। भारत का फ्लैग, साई बाबा की भभूति और महाकाल की रुद्राक्ष की माला वह मेरे लिए वो भारत थे. भारत हैं और भारत रहेंगे। उनकी तरह की देशभक्ति फिल्में पहले कभी नहीं बनीं और न ही कोई बनेगी। मुझे हर गाना याद है। वो हमारे लक्ष्य थे और रहेंगे।
मनोज कुमार में भक्ति थी
रवीना ने कहा, “मैं यही कहूंगी की वे हमेशा से जीनियस थे।” मेरे पिता और उनकी फिल्मों से शायद मेरी बचपन से देशभक्ति मिली है। एक और व्यक्ति ने मुझे बताया कि शहीद में उन्होंने भगत सिंह का किरदार निभाया था, जब बाकी लोग स्मोकिंग कर रहे थे। उस समय मनोज कुमार भगत सिंह के आउटफिट में थे और जब किसी ने उन्हें सिगरेट की पेशकश की तो उन्होंने कहा कि जब तक सरदार की पगड़ी मेरे सिर पर है, तब तक मैं ऐसी कोई चीज हाथ में नहीं लेऊंगा।
तो उनके अंदर भक्ति थी, चाहे वह देशभक्ति हो, साईबाबा के लिए हो या महाकाल के लिए हो। तो आज मैं देश का राष्ट्रीय ध्वज, साईबाबां की भभूति और महाकाल का रूद्राक्ष लाया हूँ। ये तीनों चीजें उनके दिल के बहुत करीब थीं और मेरे भी।”
For more news: Entertainment


