बॉलीवुड एक्ट्रेस Mannara Chopra अपने पिता रमन राय हांडा के निधन से गहरे सदमे में हैं। 16 जून 2025 को निधन के बाद आज मुंबई के ओशिवारा हिंदू शमशान भूमि में उनके अंतिम संस्कार का आयोजन किया गया।
बॉलीवुड एक्ट्रेस Mannara Chopra अपने पिता रमन राय हांडा के निधन से गहरे सदमे में हैं। 16 जून 2025 को निधन के बाद आज मुंबई के ओशिवारा हिंदू शमशान भूमि में उनके अंतिम संस्कार का आयोजन किया गया। इस दौरान मन्नारा चोपड़ा को पिता को अंतिम विदाई देते हुए फूट-फूटकर रोते और बेहोश होते देखा गया। उनकी बहन मिताली चोपड़ा ने इस मुश्किल वक्त में मन्नारा को गले लगाकर भावुक समर्थन दिया।

Mannara Chopra ने अपने पिता के अंतिम संस्कार में बहन मिताली और कजिन सिद्धार्थ चोपड़ा के साथ पिता का पार्थिव शरीर शमशान घाट तक पहुंचाया। एक्ट्रेस ने खुद अर्थी उठाई, लेकिन गहरे दुख में उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया और वे बेहोश होने लगीं। वहां मौजूद लोग मन्नारा को संभालते नजर आए। मिताली ने भी रोते हुए मन्नारा को दिलासा दिया और उन्हें संभाला।
इस भावुक मौके पर प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा के पिता भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए। रमन राय हांडा दोनों परिवारों के फूफा थे।
Mannara Chopra ने सोशल मीडिया पर पिता के निधन की जानकारी देते हुए लिखा, “बहुत दुख और दर्द के साथ हम अपने प्यारे पिता के दुखद निधन की सूचना देते हैं, जो 16 जून 2025 को हमें छोड़कर स्वर्ग सिधार गए। वे हमारे परिवार की ताकत थे।”
For more news: Entertainment


