भारतीय खेल जगत के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय लिखने वाले ‘हॉकी के जादूगर’ मेजर ध्यानचंद की पुण्यतिथि पर आज पूरे देश में उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अपनी अद्वितीय खेल कौशल, अनुशासन और निष्ठा के बल पर मेजर ध्यानचंद ने भारतीय हॉकी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई ऊंचाइयों तक पहुँचाया।
खिलाड़ियों, खेल संगठनों, राजनीतिक नेताओं और खेल प्रेमियों ने विभिन्न माध्यमों से उन्हें याद करते हुए कहा कि मेजर ध्यानचंद की
प्रतिभा विश्व हॉकी के इतिहास में बेजोड़ रही है। तीन ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने न सिर्फ भारत को गौरवान्वित किया बल्कि देश को हॉकी महाशक्ति के रूप में स्थापित किया।
कार्यक्रमों में वक्ताओं ने बताया कि खेल के प्रति मेजर ध्यानचंद का समर्पण और मेहनत आज भी हर युवा खिलाड़ी को उत्कृष्टता की राह पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है। उनकी विरासत न केवल भारतीय हॉकी बल्कि संपूर्ण खेल जगत के लिए प्रेरणास्रोत है।
पुण्यतिथि के अवसर पर देशवासियों ने उनके आदर्शों, उपलब्धियों और त्याग को स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया।
'हॉकी के जादूगर' एवं अद्वितीय खेल कौशल के प्रतीक, 'पद्म भूषण' मेजर ध्यानचंद जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
आपकी अद्वितीय प्रतिभा और खेल के प्रति अपार समर्पण ने भारतीय हॉकी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवमयी पहचान दिलाई। आपकी अनमोल विरासत युवाओं को उत्कृष्ट प्रदर्शन… pic.twitter.com/zlrF8xOcW8
— Manohar Lal (@mlkhattar) December 3, 2025


