Lataa Saberwal Divorce News: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम लता सबरवाल ने तलाक के बाद पहली बार सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। जानें क्या लिखा और कैसी है उनकी नई शुरुआत।
Lataa Saberwal Divorce News: टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अक्षरा की मां का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री लता सबरवाल इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में हैं। उन्होंने हाल ही में अपने पति संजीव सेठ से 15 साल बाद अलग होने की जानकारी सोशल मीडिया के ज़रिए दी। अब तलाक के बाद लता ने अपना पहला पोस्ट शेयर किया है, जो काफी वायरल हो रहा है।
लता सबरवाल और संजीव सेठ का तलाक
लता सबरवाल और संजीव सेठ की मुलाकात सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के सेट पर हुई थी, जहां दोनों की ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया।
शादी के 15 साल बाद अब दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया।
लता ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर तलाक की खबर कन्फर्म करते हुए मीडिया से अपील की कि कोई उन्हें फोन कर इस विषय पर सवाल न पूछे।
तलाक के बाद लता सबरवाल का भावुक पोस्ट
तलाक की अनाउंसमेंट के कुछ समय बाद लता ने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक (इशारों वाला) पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा था, “सुंदर चेहरा ढूंढना आसान है, लेकिन सुंदर दिल नहीं…” इस पोस्ट के ज़रिए एक्ट्रेस ने अपनी भावनाओं को बेहद सादगी और गहराई से व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी में भी लिखा, “आप लोगों को तभी गाइड कर सकते हैं जब आपने खुद उस अनुभव को जिया हो।”
बेटे की कर रही हैं अकेले परवरिश
लता और संजीव का एक बेटा भी है, जिसकी परवरिश अब लता अकेले कर रही हैं। वह अक्सर अपने बेटे के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। तलाक की पोस्ट में भी लता ने अपने पूर्व पति संजीव सेठ के लिए आभार जताते हुए उनका धन्यवाद किया।
संज़ीव के साथ पोस्टिंग हुई थी कम
लता सबरवाल और संजीव सेठ की आखिरी साथ में तस्वीर 2024 में उनके बर्थडे पर शेयर की गई थी।
उसके बाद से लता के इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर संजीव के साथ कोई भी नई पोस्ट नहीं दिखी, जिससे लोगों को उनके रिश्ते में दूरी का अंदाज़ा लग गया था।
For more news: Entertainment


