Kushal Tandon-Shivangi Joshi Breakup: कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी का हुआ ब्रेकअप। एक्टर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर किया खुलासा, फिर कुछ ही देर में डिलीट कर दी पोस्ट।
Kushal Tandon-Shivangi Joshi Breakup: टीवी इंडस्ट्री के चर्चित सितारे कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी अब अपने रिश्ते को आगे नहीं बढ़ा रहे हैं। दोनों के बीच चल रही दूरी की खबरों के बीच अब ब्रेकअप की पुष्टि खुद कुशाल टंडन ने सोशल मीडिया पर कर दी। हालांकि उन्होंने पोस्ट को कुछ ही देर में डिलीट भी कर दिया, लेकिन तब तक फैंस इसका स्क्रीनशॉट लेकर वायरल कर चुके थे।
ब्रेकअप की खबर ने फैंस को किया निराश
शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन टीवी शो ‘बरसातें – मौसम प्यार का’ के सेट पर एक-दूसरे के करीब आए थे। शूटिंग के दौरान दोनों में नजदीकियां बढ़ीं और धीरे-धीरे दोनों रिलेशनशिप में आ गए। हालांकि कपल ने कभी अपने रिश्ते को पब्लिकली कन्फर्म नहीं किया था, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और बॉन्डिंग साफ इशारा करती थी।

इंस्टाग्राम से अनफॉलो और फोटोज डिलीट करने के बाद बढ़े कयास
हाल ही में फैंस ने नोटिस किया कि शिवांगी और कुशाल ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है और साथ की सभी तस्वीरें भी डिलीट कर दी हैं। इसके बाद से ही ब्रेकअप की चर्चाएं तेज हो गईं।
कुशाल टंडन ने ब्रेकअप की पुष्टि कर दी
कुशाल ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “मैं अपने चाहने वालों को बताना चाहता हूं कि पिछले पांच महीने से मैं और शिवांगी साथ नहीं हैं। तो हां…” हालांकि कुछ ही मिनटों में उन्होंने यह पोस्ट हटा दी, लेकिन तब तक फैंस इसका स्क्रीनशॉट वायरल कर चुके थे।
उम्र के फासले को लेकर हुए थे ट्रोल
शिवांगी जोशी, कुशाल टंडन से 13 साल छोटी हैं। इसी कारण दोनों को अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा। हालांकि दोनों ने ट्रोल्स की परवाह किए बिना अपने रिश्ते को आगे बढ़ाया, लेकिन अब ये खबर सामने आ रही है कि उनका रिश्ता खत्म हो चुका है।
For more news: Entertainment


