कुरुक्षेत्र, 25 नवंबर:
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 25 नवंबर को होने वाले प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी सोमवार को कुरुक्षेत्र पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल का विस्तृत निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों से तैयारियों की प्रगति रिपोर्ट ली और कार्यक्रम से जुड़े सभी प्रबंधों को समय पर और सुचारू रूप से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा, यातायात, जनसुविधा, मंच व्यवस्था, पार्किंग तथा अन्य व्यवस्थाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ अंतिम रूप देने को कहा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का दौरा प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण है, इसलिए तैयारियों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि कार्यक्रम सफल और भव्य रूप से आयोजित हो सके।
अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को सभी तैयारियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी और भरोसा दिलाया कि सभी प्रबंध समय पर पूरे कर लिए जाएंगे।
25 नवंबर को प्रधानमंत्री श्री @narendramodi के प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP आज कुरुक्षेत्र में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे।
उन्होंने तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।#Kurukshetra #Haryana pic.twitter.com/8JuiWSe9NP
— DPR Haryana (@DiprHaryana) November 21, 2025


