चंडीगढ़। हरियाणा में ढांचागत विकास परियोजनाओं ने तेज़ी पकड़ ली है। इसी कड़ी में कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक परियोजना अब पूर्णता की ओर अग्रसर है। परियोजना के अंतर्गत वायाडक्ट, ट्रैक बिछाने, सिग्नलिंग और इलेक्ट्रिफिकेशन से जुड़े सभी प्रमुख कार्य सफलतापूर्वक पूरे कर लिए गए हैं।
अधिकारियों के अनुसार, एलिवेटेड प्लेटफॉर्म का निर्माण कार्य भी अपने अंतिम चरण में है, जिसे शीघ्र पूरा किए जाने की संभावना है। परियोजना के पूर्ण होने से कुरुक्षेत्र क्षेत्र में रेल यातायात अधिक सुगम, सुरक्षित और तेज़ होगा।
इस एलिवेटेड ट्रैक के शुरू होने से रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम से राहत मिलेगी, समय की बचत होगी और यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। साथ ही, शहरी यातायात पर पड़ने वाला दबाव भी कम होगा।
राज्य सरकार और रेलवे प्रशासन का उद्देश्य ऐसी परियोजनाओं के माध्यम से आधुनिक, सुरक्षित और कुशल परिवहन अवसंरचना विकसित करना है, जिससे प्रदेश के आर्थिक विकास को नई गति मिल सके और आमजन को बेहतर कनेक्टिविटी का लाभ मिले।


