Kuberaa OTT Release: धनुष, रश्मिका मंदाना और नागार्जुन स्टारर ‘कुबेर’ अब ओटीटी पर आने को तैयार है। Amazon Prime Video ने फिल्म के राइट्स 50 करोड़ में खरीदे हैं। जानें ओटीटी रिलीज डेट, कास्ट और कलेक्शन डिटेल्स।
Kuberaa OTT Release: धनुष, रश्मिका मंदाना और नागार्जुन स्टारर सोशल-पॉलिटिकल ड्रामा ‘कुबेर’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। अब दर्शकों के लिए एक और खुशखबरी सामने आई है – यह फिल्म जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज होने जा रही है। Amazon Prime Video ने इसके डिजिटल राइट्स को 50 करोड़ रुपये में खरीदा है।
Kuberaa OTT Release कब होगी?
फिल्म की थिएटर रिलीज़ के करीब एक महीने बाद, ‘कुबेर’ को 18 जुलाई 2025 से अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जा सकता है। हालांकि आधिकारिक तारीख की पुष्टि बाकी है, लेकिन सोशल मीडिया रिपोर्ट्स में इसे तय माना जा रहा है।
क्या है ‘कुबेर’ की खासियत?
फिल्म का निर्देशन शेखर कम्मुला ने किया है, और इसे पॉजिटिव रिव्यूज़ मिले हैं। खासतौर पर धनुष की दमदार परफॉर्मेंस को खूब सराहा जा रहा है। फिल्म की कहानी सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों को छूती है, जो दर्शकों से गहरा कनेक्शन बना रही है।
बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई
‘कुबेर’ ने रिलीज के 6 दिन में ही भारत में ₹65.28 करोड़ का कलेक्शन किया है, जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹100 करोड़ पार कर चुका है। यह फिल्म ₹120 करोड़ के बजट में बनी है और शुरुआती दिनों में ही लागत का बड़ा हिस्सा कवर कर चुकी है।
स्टार कास्ट
धनुष
रश्मिका मंदाना
नागार्जुन
जिम सर्भ
इस दमदार स्टार कास्ट और प्रभावशाली निर्देशन ने फिल्म को हिट बना दिया है।
For more news: Entertainment


