Krishna Janmashtami 2025 पर वास्तु अनुसार कान्हा का झूला कैसे सजाएं? जानें शुभ दिशा, रंग, धातु और सजावट के आसान उपाय सुख-समृद्धि के लिए।
Krishna Janmashtami 2025 Date: इस साल कृष्ण जन्माष्टमी 16 अगस्त 2025, शनिवार को मनाई जाएगी। यह पावन पर्व भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। मान्यता है कि इसी दिन द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। इस दिन भक्तगण व्रत रखते हैं, रात्रि में झूला झुलाते हैं और श्रीकृष्ण का भव्य श्रृंगार करते हैं।
इस पावन अवसर पर यदि आप वास्तु शास्त्र के अनुसार कान्हा का झूला सजाते हैं, तो घर में सुख-समृद्धि, शांति, और पॉजिटिव एनर्जी का वास होता है। आइए जानते हैं वास्तु के अनुसार कान्हा का झूला कैसे सजाएं:
1. किस दिशा में रखें कान्हा का झूला?
वास्तु शास्त्र के अनुसार कृष्ण जी का झूला हमेशा उत्तर-पूर्व दिशा (ईशान कोण) या पूर्व दिशा में रखना शुभ माना जाता है। इस दिशा को देवताओं की दिशा माना जाता है। झूले में विराजमान लड्डू गोपाल जी का मुख भी पूर्व या उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए।
2. झूले का रंग कैसा हो?
Vastu tips for Krishna Jhula के अनुसार जन्माष्टमी पर झूले का रंग बहुत महत्वपूर्ण होता है। आप पीला, सफेद, हल्का नीला या सुनहरा रंग चुन सकते हैं। ये सभी रंग शुभता और सकारात्मकता के प्रतीक माने जाते हैं।
3. झूले की सामग्री कैसी होनी चाहिए?
वास्तु के अनुसार, लकड़ी का झूला सबसे शुभ होता है। इसके अलावा चांदी या पीतल से बना झूला भी अच्छे फल देता है। लोहे या स्टील से बने झूले का उपयोग करने से बचना चाहिए, क्योंकि ये नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित कर सकते हैं।
4. ऐसे करें झूले की सजावट
झूले को सजाने के लिए तुलसी के पत्ते, गेंदे और गुलाब के फूल, आम के पत्ते, और तोरण का इस्तेमाल करें।
रेशमी कपड़े, मोती, मोरपंख, और मणि-माणिक्य से सजावट करने से झूले की सुंदरता बढ़ती है और यह आध्यात्मिक ऊर्जा को भी बढ़ाता है।


