Kidney Damage Symptoms in Hindi: जानिए किडनी खराब होने के शुरुआती संकेत जैसे झागदार पेशाब, स्किन इचिंग, सांस फूलना और भूख में कमी। समय रहते लक्षण पहचानें और इलाज कराएं।
Kidney Damage Symptoms: किडनी शरीर का एक बेहद अहम अंग है, जो न सिर्फ खून को साफ करती है बल्कि शरीर में आवश्यक पोषक तत्वों का संतुलन बनाए रखती है। लेकिन जब किडनी फंक्शन कमजोर होने लगता है, तो शरीर में कुछ ऐसे शुरुआती संकेत दिखने लगते हैं जिन्हें नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है। आइए जानते हैं किडनी डैमेज के शुरुआती लक्षण, जिन्हें जानकर आप समय रहते सतर्क हो सकते हैं।
1. झागदार या बदले हुए रंग का यूरिन
अगर आपका यूरिन झागदार दिखे या उसमें रंग का बदलाव नजर आए, तो यह प्रोटीन लीकेज का संकेत हो सकता है — जो कि किडनी की खराबी दर्शाता है। बार-बार पेशाब आना, या रात में उठकर पेशाब करने की जरूरत पड़ना भी इस ओर इशारा करता है।
2. स्किन में ड्रायनेस और खुजली
किडनी मिनरल्स का संतुलन बनाए रखती है, लेकिन किडनी डैमेज होने पर त्वचा रूखी हो जाती है और उसमें खुजली (itching) बढ़ जाती है। यह लक्षण आमतौर पर सुबह के समय ज्यादा महसूस होता है।
3. सुबह-सुबह मुंह से बदबू आना
अगर सुबह उठते ही मुंह से बदबू आए, तो यह यूरेमिक फेटर हो सकता है। खराब किडनी खून से विषैले तत्व (toxins) को बाहर नहीं निकाल पाती, जिससे सांस की दुर्गंध होती है।
4. सांस फूलना या सांस लेने में परेशानी
फेफड़ों में फ्लूइड जमा होना और एनीमिया के कारण ऑक्सीजन की कमी — दोनों ही किडनी फेलियर से जुड़े हैं। सीढ़ियां चढ़ते समय सांस फूलना या सामान्य काम में थकान महसूस होना खतरे का संकेत है।
5. भूख में कमी और मतली
किडनी के कमजोर होने पर टॉक्सिन ब्लड में जमा हो जाते हैं, जिससे भूख कम लगना, उल्टी और मतली जैसी समस्याएं होने लगती हैं। इस अवस्था को यूरेमिया (Uremia) कहा जाता है।
6. सुबह उठते ही थकान महसूस होना
यदि आप पूरी नींद लेने के बावजूद थका हुआ महसूस करते हैं, तो यह भी किडनी फंक्शन में गड़बड़ी का संकेत हो सकता है शरीर में विषैले तत्वों का जमा होना मानसिक थकावट और कंसन्ट्रेशन की कमी पैदा कर सकता है।
7. यूरिन में ब्लड आना
यूरिन में खून दिखना कई बार सामान्य इंफेक्शन या किडनी स्टोन का लक्षण हो सकता है, लेकिन बिना दर्द के ब्लीडिंग होना खतरनाक है। यह रीनल सेल कार्सिनोमा या ब्लैडर कैंसर जैसी गंभीर स्थितियों का संकेत हो सकता है।
किडनी डैमेज से बचने के लिए करें ये उपाय
नमक और प्रोटीन का सेवन संतुलित रखें
खूब पानी पिएं
नियमित स्वास्थ्य जांच कराएं
ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखें
बिना डॉक्टर की सलाह के पेनकिलर्स या एंटीबायोटिक्स न लें
For more news: Health


