सोनीपत/खरखौदा। सोनीपत जिले के खरखौदा में आयोजित विकास रैली में उमड़ा भारी जनसैलाब इस बात का प्रमाण बना कि हरियाणा की जनता विकास और पारदर्शिता की नीतियों के साथ मजबूती से खड़ी है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini ने कहा कि खरखौदा की इस पावन धरा से आज प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य का संकल्प और अधिक मजबूत हुआ है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार लाडो लक्ष्मी योजना, अटल लाइब्रेरी, पेयजल आपूर्ति, गैस सिलेंडर, मुख्य पार्क, स्टेडियम के नवीनीकरण और सड़कों के विकास जैसी योजनाओं के माध्यम से समाज के हर वर्ग के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में उन्होंने खरखौदा क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपये की घोषणाएं कीं तथा दो उप-स्वास्थ्य केंद्रों के शिलान्यास की भी घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जनता का अटूट विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने दोहराया कि हरियाणा सरकार ‘सबका साथ–सबका विकास’ के मंत्र के साथ निरंतर अंत्योदय और जनहित के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।
मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि प्रदेश की प्रगति का यह चक्र इसी तरह निरंतर चलता रहेगा और हरियाणा विकास, सुशासन और सामाजिक न्याय के मार्ग पर नई ऊंचाइयों को छुएगा।
सोनीपत के खरखौदा की 'विकास रैली' में उमड़ा यह जन-सैलाब इस बात का प्रमाण है कि हरियाणा की जनता विकास और पारदर्शिता की नीतियों के साथ मजबूती से खड़ी है।
खरखौदा की इस धरा से आज हरियाणा के उज्ज्वल भविष्य का संकल्प और भी मजबूत हुआ है। लाडो लक्ष्मी योजना से लेकर अटल लाइब्रेरी, पेयजल… pic.twitter.com/zPZxtmaZqG
— Nayab Saini (@NayabSainiBJP) December 28, 2025


