Katrina Kaif Maldives Brand Ambassador: बॉलीवुड स्टार कैटरीना कैफ बनीं मालदीव टूरिज्म की ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर, पीएम मोदी के दौरे से पहले हुई यह अहम घोषणा।
Katrina Kaif Maldives Brand Ambassador: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कैटरीना कैफ को मालदीव टूरिज्म का नया ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है। यह अहम घोषणा मालदीव मार्केटिंग एंड पब्लिक रिलेशंस कॉरपोरेशन (MMPRC) द्वारा मंगलवार को की गई, जो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी मालदीव दौरे से ठीक एक महीने पहले सामने आई है।
कैटरीना कैफ को क्यों चुना गया ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर?
MMPRC के मैनेजिंग डायरेक्टर थोय्यब मोहम्मद ने इस घोषणा पर कहा, “कैटरीना कैफ को मालदीव का ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर बनाना हमारे लिए गर्व की बात है। उनकी ग्लोबल फैन फॉलोइंग और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में प्रभाव निश्चित रूप से हमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, खासकर भारतीय पर्यटकों को आकर्षित करने में मदद करेगा।”
कैटरीना कैफ की प्रतिक्रिया
कैटरीना ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, “मालदीव एक ऐसी जगह है जहां लग्ज़री और नेचुरल ब्यूटी का खूबसूरत संगम होता है। मुझे ‘सनी साइड ऑफ लाइफ’ कैंपेन का चेहरा बनने पर गर्व है। यह कोलैबोरेशन दुनिया भर के यात्रियों को मालदीव की अद्वितीय खूबसूरती और वर्ल्ड-क्लास टूरिज्म एक्सपीरियंस से रूबरू कराने का एक शानदार अवसर है।”
पीएम मोदी के दौरे से पहले क्यों हुई घोषणा?
यह घोषणा ऐसे समय में की गई है जब भारत और मालदीव के रिश्ते धीरे-धीरे फिर से सामान्य हो रहे हैं। गौरतलब है कि पिछले साल दोनों देशों के बीच संबंधों में तनाव देखने को मिला था। अब पीएम मोदी के संभावित दौरे से पहले यह कदम द्विपक्षीय रिश्तों को मजबूत बनाने की दिशा में एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।
‘विजिट मालदीव’ के CEO की प्रतिक्रिया
विजिट मालदीव के CEO और MD इब्राहिम शिउरी ने कहा, “हम कैटरीना कैफ को अपने साथ जोड़कर बेहद उत्साहित हैं। उनकी वाइब्रेंट पर्सनैलिटी और इंटरनेशनल फैनबेस उन्हें ‘सनी साइड ऑफ लाइफ’ का एक आदर्श प्रतिनिधि बनाता है।”
For more news: Entertainment


