Karisma Kapoor Birthday Special: करिश्मा कपूर ने कपूर फैमिली की परंपरा तोड़ते हुए बॉलीवुड में कदम रखा और शानदार करियर बनाया। जानें कैसे बनीं वो कपूर खानदान की पहली महिला सुपरस्टार और कैसे बदली इंडस्ट्री की सोच।
Karisma Kapoor Birthday Special: बॉलीवुड की ग्लैमरस और टैलेंटेड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर आज यानी 25 जून को अपना बर्थडे मना रही हैं। करिश्मा सिर्फ एक सुपरस्टार ही नहीं, बल्कि कपूर खानदान की पहली महिला हैं जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा और कपूर फैमिली के रिवाज़ों को तोड़कर नया इतिहास रचा।
कपूर खानदान की परंपरा को तोड़ा (Karisma Kapoor Birthday Special)
कपूर फैमिली, जो बॉलीवुड की सबसे प्रतिष्ठित फिल्मी फैमिली मानी जाती है, उसमें दशकों तक सिर्फ पुरुष सदस्य ही फिल्मों में सक्रिय थे — जैसे पृथ्वीराज कपूर, राज कपूर, शम्मी कपूर, ऋषि कपूर और रणबीर कपूर। लेकिन करिश्मा कपूर ने इस परंपरा को तोड़ते हुए 1990 के दशक में फिल्मों में एंट्री की, जो अपने आप में एक क्रांतिकारी कदम था।
View this post on Instagram
बबीता कपूर का साथ और सपोर्ट (Karisma Kapoor Birthday Special)
करिश्मा की मां बबीता कपूर, जो खुद एक एक्ट्रेस थीं, ने करिश्मा को हर कदम पर सपोर्ट किया। उन्होंने करिश्मा के करियर को न सिर्फ गाइड किया, बल्कि उन्हें प्रोत्साहित भी किया कि वे अपनी पहचान खुद बनाएं।
करिश्मा कपूर ने किया था रिएक्ट – “सब प्रोपेगेंडा था”
जब करिश्मा से पूछा गया कि क्या कपूर खानदान की लड़कियों को एक्टिंग करने की इजाज़त नहीं थी, उन्होंने जवाब दिया, “लोगों को ऐसा लगता है, लेकिन ये सब प्रोपेगेंडा था। जब मैंने इंडस्ट्री ज्वॉइन की, तब ये बातें फैलाई गईं। ये सच नहीं है।” उन्होंने यह भी कहा कि उनके परिवार की दूसरी महिलाएं इसलिए फिल्मों में नहीं आईं क्योंकि उन्हें इसमें दिलचस्पी नहीं थी, न कि किसी फैमिली रोक के कारण।
सुपरहिट फिल्मों की रानी रहीं करिश्मा
करिश्मा कपूर ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं जैसे, राजा हिंदुस्तानी, बीवी नंबर वन, हीरो नंबर वन, जुड़वा, दिल तो पागल है उनकी केमिस्ट्री गोविंदा और सलमान खान के साथ हमेशा दर्शकों की फेवरेट रही।
For more news: Entertainment


