Kannappa OTT Release: अक्षय कुमार और विष्णु मांचू की फिल्म ‘कन्नप्पा’ 25 जुलाई को Amazon Prime Video पर रिलीज होगी। जानें पूरी डिटेल और कास्ट की जानकारी।
Kannappa OTT Release: विष्णु मांचू की बहुप्रतीक्षित माइथोलॉजिकल फिल्म ‘कन्नप्पा’ अब थिएटर के बाद ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म 27 जून 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब रिपोर्ट्स के मुताबिक, 25 जुलाई 2024 को Amazon Prime Video पर स्ट्रीम की जाएगी। हालांकि अभी तक मेकर्स या ओटीटी प्लेटफॉर्म की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
कन्नप्पा फिल्म में नजर आए ये बड़े सितारे (Kannappa OTT Release)
फिल्म में विष्णु मांचू मुख्य भूमिका में हैं और उनके साथ नजर आए हैं मोहन बाबू, आर. शरत कुमार, प्रीति मुकुंदन, ब्रह्मानंदम, और ब्रह्माजी जैसे कलाकार। इसके अलावा मोहनलाल, प्रभास, अक्षय कुमार, और काजल अग्रवाल का कैमियो भी फिल्म का हाईलाइट रहा।
View this post on Instagram
Box Office पर नहीं चला जादू
भले ही फिल्म का स्टारकास्ट दमदार था, लेकिन ‘कन्नप्पा’ दर्शकों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाई। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने अब तक भारत में केवल ₹32.93 करोड़ की कमाई की है।
क्यों नहीं हुई पहले ओटीटी डील?
फिल्म की ओटीटी डील को लेकर विष्णु मांचू ने कहा था कि उन्होंने रिलीज से पहले डिजिटल डील फाइनल नहीं की थी क्योंकि वह थिएटर ऑडियंस को प्राथमिकता देना चाहते थे। उन्होंने कहा था, “मेरी फिल्म 10 हफ्ते से पहले ओटीटी पर नहीं आएगी। मेरा फोकस सिर्फ अच्छी फिल्म देने पर है।”
Also Read:https://hindinewslive.in/war-2-trailer-release-date/


