July Vrat Tyohar 2025: जुलाई 2025 व्रत-त्योहारों की सूची में देवशयनी एकादशी, गुरु पूर्णिमा, सावन सोमवार, नाग पंचमी, हरियाली तीज जैसे शुभ पर्व शामिल हैं। जानें कब है कौन-सा व्रत और त्योहार।
July Vrat Tyohar 2025: जुलाई का महीना शिवभक्तों और सुहागिनों दोनों के लिए बेहद खास रहने वाला है। इस महीने से सावन मास 2025 की शुरुआत हो रही है, साथ ही कई पवित्र पर्व जैसे गुरु पूर्णिमा, देवशयनी एकादशी, हरियाली तीज, नाग पंचमी आदि मनाए जाएंगे। यहां देखें जुलाई 2025 के व्रत-त्योहारों की पूरी सूची और उनका धार्मिक महत्व।
जुलाई 2025 व्रत-त्योहार लिस्ट (July Vrat Tyohar 2025)
| तारीख | व्रत/त्योहार का नाम | विशेष महत्व |
|---|---|---|
| 3 जुलाई | दुर्गा मासिक अष्टमी | माँ दुर्गा की विशेष पूजा |
| 6 जुलाई | देवशयनी एकादशी | भगवान विष्णु के शयन का आरंभ, चातुर्मास शुरू |
| 8 जुलाई | भौम प्रदोष व्रत | मंगल दोष शांति, शिवलिंग पर केसर जल अर्पण |
| 10 जुलाई | गुरु पूर्णिमा, कोकिला व्रत, आषाढ़ पूर्णिमा | वेदव्यास जयंती, गुरु पूजन, चंद्र पूजन |
| 11 जुलाई | सावन माह की शुरुआत | शिव आराधना का शुभ आरंभ |
| 14 जुलाई | पहला सावन सोमवार, गजानन संकष्टी चतुर्थी | भोलेनाथ की विशेष कृपा |
| 15 जुलाई | पहला मंगला गौरी व्रत | विवाहित महिलाओं के लिए शुभ व्रत |
| 16 जुलाई | कर्क संक्रांति | सूर्य दक्षिणायन में प्रवेश |
| 21 जुलाई | दूसरा सावन सोमवार, कामिका एकादशी | मनोकामना पूर्ति के लिए श्रेष्ठ व्रत |
| 22 जुलाई | सावन प्रदोष व्रत | भगवान शिव की संध्या पूजा |
| 23 जुलाई | सावन शिवरात्रि | कांवड़ यात्रा समापन, जलाभिषेक |
| 24 जुलाई | हरियाली अमावस्या, गुरु पुष्य योग | पितृ पूजन, वृक्षारोपण का विशेष महत्व |
| 27 जुलाई | हरियाली तीज | सौभाग्य व्रत, माता पार्वती की आराधना |
| 28 जुलाई | तीसरा सावन सोमवार, विनायक चतुर्थी | भगवान गणेश की पूजा |
| 29 जुलाई | नाग पंचमी, तीसरा मंगला गौरी व्रत | सर्प पूजा, कालसर्प दोष शांति |
| 30 जुलाई | कल्कि जयंती | भगवान कल्कि के अवतार का दिन |
| 31 जुलाई | तुलसीदास जयंती | श्रीरामचरितमानस रचयिता का जन्मदिवस |
11 जुलाई 2025 से सावन मास का आरंभ हो रहा है।
इस महीने शिव भक्त सोमवार व्रत, शिवलिंग अभिषेक और कांवड़ यात्रा जैसे धार्मिक कार्यों में भाग लेते हैं।
महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार और उनकी विशेषताएं
देवशयनी एकादशी (6 जुलाई): भगवान विष्णु योगनिद्रा में जाते हैं, चार माह तक विवाह आदि शुभ कार्य वर्जित रहते हैं।
गुरु पूर्णिमा (10 जुलाई): गुरु के चरणों में नमन और वेदव्यास जी की जयंती।
हरियाली तीज (27 जुलाई): सुहागिन महिलाओं द्वारा अखंड सौभाग्य के लिए रखा जाने वाला व्रत।
नाग पंचमी (29 जुलाई): सर्पों और शिवजी के नागों की पूजा से रक्षा और उन्नति मिलती है।
For more news: Religion


