जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा श्रॉफ ने लग्जरी लाइफ छोड़ गांव में रहने का फैसला किया। शो ‘छोरियां चली गांव’ में 2 दिन में ही हो गईं परेशान, जानें क्यों।
बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ की बेटी और फिटनेस आइकन कृष्णा श्रॉफ (Krishna Shroff) इन दिनों रियलिटी शो ‘छोरियां चली गांव’ में नजर आ रही हैं। अपनी लक्ज़री लाइफस्टाइल छोड़कर गांव की जिंदगी जीना कृष्णा के लिए आसान नहीं रहा। शो के लेटेस्ट एपिसोड्स में दिखाया गया कि गांव में रहते हुए उनकी हालत दो ही दिन में खराब हो गई है।
लक्ज़री से सीधी गांव की सादगी में पहुंचीं कृष्णा
शो के फॉर्मेट के अनुसार, हर कंटेस्टेंट को गांव की एक लोकल फैमिली के साथ रहना होता है। कृष्णा जिस घर में ठहरी हैं, वहां की महिला उन्हें अपनी बेटी की तरह मानती हैं। हालांकि, कृष्णा को गांव के माहौल में ढलने में काफी दिक्कत हो रही है।
पेट की समस्या ने बढ़ाई मुश्किल
शो के हालिया एपिसोड में कृष्णा ने बताया कि उन्हें पेट की समस्या हो रही है, जिससे वो कोई काम ठीक से नहीं कर पा रही हैं और ना ही ढंग से खाना खा पा रही हैं। उन्होंने कहा: “जब तक मेरा पेट साफ नहीं होगा, मैं एक दाना भी नहीं खा सकती। मैं बहुत परेशान हूं।”
View this post on Instagram
गांव का खाना नहीं आ रहा रास
एपिसोड में दिखाया गया कि घर में भुजिया सेव बना है, लेकिन कृष्णा उसे भी नहीं खा पा रही हैं। उनकी तकलीफ देखकर गांव की एक महिला भावुक होकर रोने लगती हैं। तब कृष्णा उन्हें समझाते हुए गले लगाती हैं और कहती हैं: “आंटी, आप मत रोइए। आप दिल से बहुत सच्चे हैं। मैं यहां आकर बहुत खुश हूं। आप मेरी वजह से बुरा मत महसूस कीजिए।”
कृष्णा श्रॉफ ने कही अपनी बात
कृष्णा ने शो में अपने सख्त फिटनेस रूटीन का जिक्र करते हुए कहा: “मेरा स्ट्रिक्ट रूटीन है। अगर मैं उसे फॉलो नहीं करती तो मेरा दिमाग काम करना बंद कर देता है। जो खाना मैं खाती हूं, वो काफी अलग होता है। कृपया मुझे माफ कर दीजिए। मैं नहीं चाहती कि आप मेरी वजह से दुखी हों।”
शो ‘छोरियां चली गांव’ में कृष्णा की नई पारी
कृष्णा श्रॉफ बॉलीवुड में डेब्यू नहीं कर चुकी हैं, लेकिन फिटनेस और रियलिटी शोज़ के जरिए वह अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं। ‘छोरियां चली गांव’ शो के जरिए वह एक साधारण जीवन के अनुभव ले रही हैं, जो उनके लिए अब तक काफी चुनौतीपूर्ण साबित हुआ है।


