कुरुक्षेत्र। भारत और इटली के बीच शिक्षा, कौशल विकास और तकनीकी सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इटली का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल हरियाणा के दौरे पर है। इसी क्रम में आज प्रतिनिधिमंडल ने राजकीय पॉलिटेक्निक उमरी (कुरुक्षेत्र) का दौरा किया।
दौरे के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने संस्थान में उपलब्ध तकनीकी सुविधाओं, विभिन्न प्रैक्टिकल लैब्स और छात्रों द्वारा किए जा रहे नवाचार प्रोजेक्ट्स का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों की रचनात्मकता, तकनीकी समझ और व्यावहारिक कौशल की खुलकर प्रशंसा की।
इटली से आए अधिकारियों ने कहा कि भारत, विशेषकर हरियाणा, कौशल विकास और तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है। उन्होंने भविष्य में दोनों देशों के शैक्षणिक एवं तकनीकी संस्थानों के बीच संयुक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम, फैकल्टी एक्सचेंज और इंडस्ट्री-इंस्टीट्यूट सहयोग को बढ़ाने पर जोर दिया।
संस्थान के अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल को विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे कार्यों की जानकारी दी और संभावित सहयोग पर विस्तृत चर्चा की।
इटली प्रतिनिधिमंडल का यह दौरा भारत-इटली संबंधों को नई दिशा देने के साथ-साथ हरियाणा के तकनीकी शिक्षा क्षेत्र को और मजबूत करने की उम्मीद जगाता है।
भारत और इटली के बीच शिक्षा, कौशल विकास तथा तकनीकी सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इटली का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल #हरियाणा दौरे पर है।
आज प्रतिनिधिमंडल ने राजकीय पॉलिटेक्निक उमरी (कुरुक्षेत्र) का दौरा किया और विद्यार्थियों की रचनात्मकता व तकनीकी समझ की खूब सराहना की। pic.twitter.com/lfapbmoFH5
— DPR Haryana (@DiprHaryana) November 27, 2025


