iPhone यूज़र्स के लिए बड़ी खबर! YouTube ऐप बार-बार क्रैश हो रहा है तो Google की यह सलाह जरूर अपनाएं—ऐप को डिलीट कर दोबारा इंस्टॉल करें। जानिए पूरी जानकारी।
YouTube Crashing on iPhone: अगर आपके iPhone में YouTube ऐप बार-बार बंद हो रहा है या फ्रीज़ हो रहा है, तो आप अकेले नहीं हैं। दुनियाभर के कई iOS यूज़र्स को इस परेशानी का सामना करना पड़ा है। अब Google ने इस समस्या को स्वीकारते हुए समाधान भी जारी कर दिया है।
YouTube ऐप क्रैश की वजह क्या है?
iPhone यूज़र्स लंबे समय से शिकायत कर रहे हैं कि जैसे ही वे YouTube ऐप खोलते हैं, वह तुरंत क्रैश हो जाता है या फ्रीज़ होकर रेस्पॉन्ड करना बंद कर देता है। Google की ओर से अब साफ किया गया है कि यह समस्या पुराने सॉफ़्टवेयर वर्ज़न की वजह से हो रही थी।
Google की सलाह – ऐप करें डिलीट और दोबारा इंस्टॉल
Google ने iPhone यूज़र्स को सलाह दी है कि वे अपने डिवाइस से YouTube ऐप को अनइंस्टॉल करें और App Store से लेटेस्ट वर्जन (20.20.4) दोबारा इंस्टॉल करें। इससे ऐप में मौजूद बग्स हट जाएंगे और परफॉर्मेंस भी बेहतर हो जाएगा। Google ने अपने बयान में कहा, “हमने समस्या को ठीक कर दिया है। iOS यूज़र्स को सलाह दी जाती है कि वे ऐप को दोबारा इंस्टॉल करें। हम आपके धैर्य के लिए आभारी हैं।”
क्यों हो रही थी ये दिक्कत?
कुछ Reddit यूज़र्स ने पहले यह आशंका जताई थी कि YouTube की यह समस्या ऐड-ब्लॉकर्स के कारण हो सकती है। हालांकि, अब पुष्टि हो चुकी है कि यह पूरी तरह से YouTube ऐप के सॉफ्टवेयर वर्जन की खराबी के कारण था।
अब क्या करें?
iPhone में YouTube ऐप को अनइंस्टॉल करें
App Store पर जाकर लेटेस्ट वर्जन इंस्टॉल करें
ऐप को ओपन कर चेक करें – अब कोई क्रैश नहीं होना चाहिए
For more news: Technology


