IPL 2025: मैच शुरू होने से पहले अंपायर और दोनों टीमों के खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर उतरेंगे. मैच शुरू होने से पहले एक मिनट का मौन भी रखा जाएगा। इतना ही नहीं, इस मैच में कोई चियरलीडर भी नहीं होगा।
IPL 2025: मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2025 मैच के दौरान खिलाड़ी और अंपायर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देंगे। हमले में मंगलवार को 26 लोगों की मौत हो गई, जिसमें दो विदेशी नागरिक भी शामिल थे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) इस घटना से बहुत दुखी है और बुधवार को हैदराबाद और मुंबई के बीच मैच में पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।
मैच शुरू होने से पहले मौन होगा
मैच शुरू होने से पहले अंपायर और दोनों टीमों के खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर उतरेंगे. मैच शुरू होने से पहले एक मिनट का मौन भी रखा जाएगा। इतना ही नहीं, इस मैच में कोई चीयरलीडर भी नहीं होगा। पहलगाम आतंकी हमले पर खेल जगत के लोगों ने दुख जताते हुए पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। कई पूर्व खिलाड़ियों ने इस आतंकी हमले के बाद सोशल मीडिया पर पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी है।
बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया कि दोनों टीमों के खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर खेलेंगे. इसके अलावा, वे एक मिनट का मौन रखेंगे कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में मरने वालों की याद में। मुंबई इंडियंस और हैदराबाद के मैच में चीयरलीडर्स नहीं होंगे। कोई पटाखे नहीं फोड़े जाएंगे।
मरने वाले अधिकांश पर्यटक
मंगलवार दोपहर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम शहर के निकट एक पर्यटन स्थल पर हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई, जिनमें अधिकांश पर्यटक थे। 2019 में पुलवामा में हुए हमले के बाद घाटी में हुआ सबसे बड़ा हमला है। पहलगाम शहर से लगभग छह किलोमीटर दूर बैसरन चीड़ के पेड़ों के घने जंगलों और पहाड़ों से घिरा एक विशाल घास का मैदान है, जो देश और विदेश से आने वाले पर्यटकों के बीच बहुत लोकप्रिय है। पहलगाम हमले में अधिकारियों और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हथियारबंद आतंकवादी ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ में घुस आए और भोजनालयों के आसपास घूम रहे, खच्चर की सवारी कर रहे और पिकनिक पर जा रहे पर्यटकों पर गोलीबारी शुरू कर दी। हमले को पाकिस्तान में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का छद्म संगठन, ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (टीआरएफ) ने बताया है।
For more news: Sports


