IPL 2025: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने पंजाब किंग्स को हराकर 9 साल बाद आईपीएल फाइनल में जगह बनाई। कप्तान रजत पाटीदार ने फैंस का धन्यवाद किया और कहा, “बस एक मैच बाकी है, मिलकर जश्न मनाएंगे।”
IPL 2025: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) ने नौ साल बाद इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के फाइनल में जगह बना ली है। कप्तान रजत पाटीदार ने क्वालीफायर मैच में पंजाब किंग्स को आठ विकेट से हराकर टीम के फैंस का शुक्रिया अदा किया और कहा कि अब बस एक मैच बाकी है, जिसे मिलकर जश्न के साथ खेलेंगे। फिल सॉल्ट की नाबाद 56 रनों की दमदार पारी और तेज गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की मदद से RCB ने फाइनल का टिकट कटाया।
कप्तान रजत पाटीदार का मैच के बाद बयान
पाटीदार ने कहा, “हमारी गेंदबाजी योजना बहुत स्पष्ट थी। तेज गेंदबाजों ने पिच का बेहतरीन इस्तेमाल किया, खासकर सूयश शर्मा ने स्टंप पर गेंदबाजी करते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया। सॉल्ट का हर मैच में शानदार शुरूआत करना काबिले तारीफ है, मैं उनके फैन हूं। हम अपने फैंस का दिल से धन्यवाद करते हैं जिन्होंने हर मैच में हमें समर्थन दिया। अब फाइनल में बस एक और मुकाबला बाकी है, मिलकर जश्न मनाएंगे।”
पंजाब किंग्स को मिला दूसरा मौका
पंजाब किंग्स को क्वालीफायर में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्हें दूसरा मौका मिलेगा। वे गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाले एलिमिनेटर मैच के विजेता से भिड़ेंगे, जो दूसरे क्वालीफायर में जगह बनाने का मौका होगा।
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर का बयान
श्रेयस अय्यर ने कहा, “हमने जल्दी विकेट गंवा दिए, जो हमारी हार की वजह बनी। हमारी योजना सही थी लेकिन हम उसे लागू नहीं कर सके। गेंदबाजों को दोष देना सही नहीं क्योंकि स्कोर बहुत कम था। हमें अपनी बल्लेबाजी सुधारनी होगी।”
RCB के गेंदबाजों का कमाल
जोश हेजलवुड ने 21 रन देकर तीन विकेट लिए, भुवनेश्वर कुमार ने 17 रन देकर एक विकेट लिया और यश दयाल ने 26 रन देकर दो विकेट हासिल किए। लेग स्पिनर सूयश शर्मा ने 17 रन देकर तीन विकेट लेकर ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का खिताब जीता। सूयश ने कहा, “मैंने अच्छा प्रदर्शन किया, इसलिए लोग खुश होंगे। मेरी भूमिका स्टंप पर गेंदबाजी करने की है, चाहे गुगली हो, लेग स्पिन हो या फ्लिपर। अब हम 3 जून को फाइनल में जश्न मनाएंगे।”
For more news: Sports


