IPL 2025: श्रेयस अय्यर की धमाकेदार पारी से पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर पहली बार IPL फाइनल में एंट्री की। जानें मैच का पूरा स्कोर, रिकॉर्ड्स और अगला मुकाबला।
IPL 2025 Final की रेस में बड़ा उलटफेर हुआ है। श्रेयस अय्यर की नाबाद 87 रन की विस्फोटक पारी के दम पर पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को दूसरे क्वालिफायर में 5 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट के फाइनल में एंट्री कर ली है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में पंजाब ने 204 रन का विशाल लक्ष्य महज 19 ओवर में हासिल कर लिया।
पंजाब किंग्स को जीत के लिए 204 रन की जरूरत थी, जिसे टीम ने 207/5 रन बनाकर आराम से हासिल कर लिया। श्रेयस अय्यर ने सिर्फ 41 गेंदों पर 8 छक्के और 5 चौके लगाते हुए नाबाद 87 रन ठोके। उन्होंने नेहल वढेरा (48 रन) के साथ चौथे विकेट के लिए 84 रनों की अहम साझेदारी की। अय्यर ने अंतिम ओवर से पहले ही अश्विनी कुमार के ओवर में 4 छक्के जड़कर टीम को जीत दिला दी।
इस मैच में मुंबई इंडियंस ने पहली बार 200+ स्कोर बनाकर मैच गंवाया है। मुंबई की बल्लेबाजी की बात करें तो तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव ने 29-29 गेंदों पर 44-44 रन बनाए, जबकि बेयरस्टो ने 38 और नमन धीर ने 37 रन जोड़े। गेंदबाजी में पंजाब की ओर से अजमतुल्लाह उमरजई ने 2 विकेट, जबकि स्टॉयनिस, काइल जैमिसन, वैशाख विजय कुमार और युजवेंद्र चहल ने 1-1 विकेट लिए।
श्रेयस अय्यर ने रचा आईपीएल इतिहास, वह अब पहले ऐसे कप्तान बन गए हैं जिन्होंने तीन अलग-अलग टीमों – दिल्ली कैपिटल्स (2020), कोलकाता नाइट राइडर्स (2024), और अब पंजाब किंग्स (2025) – को IPL Final तक पहुंचाया है। यह उनके नेतृत्व कौशल और बल्लेबाजी की निरंतरता का प्रमाण है।
अब IPL 2025 का फाइनल मुकाबला 3 जून को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा। पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच यह ऐतिहासिक फाइनल होगा। दोनों टीमें पहली बार IPL ट्रॉफी के लिए आमने-सामने होंगी, जिससे निश्चित है कि इस बार टूर्नामेंट को नया चैंपियन मिलेगा।
For more news: Sports


