IPL 2025 में CSK ने GT के खिलाफ 230 रन का विशाल स्कोर बनाया। डेवाल्ड ब्रेविस ने 19 गेंदों में फिफ्टी और आयुष म्हात्रे ने एक ओवर में 28 रन ठोके। जानें मैच की पूरी रिपोर्ट।
IPL 2025, GT vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ IPL 2025 के मुकाबले में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 230 रन ठोक डाले। यह इस सीजन में चेन्नई का सबसे बड़ा स्कोर है और आईपीएल इतिहास में CSK का पांचवां सबसे बड़ा टोटल भी।
पावरपैक परफॉर्मेंस की झलक:
डेवाल्ड ब्रेविस: 23 गेंद में 57 रन (4 चौके, 5 छक्के)
आयुष म्हात्रे: 17 गेंद में 34 रन (3 चौके, 3 छक्के)
उर्विल पटेल: 19 गेंद में 37 रन (4 चौके, 2 छक्के)
डेवोन कॉन्वे: 35 गेंद में 52 रन (6 चौके, 2 छक्के)
शिवम दुबे: 8 गेंद में 17 रन (2 छक्के)
रवींद्र जडेजा: 18 गेंद में नाबाद 21 रन (1 चौका, 1 छक्का)
आयुष म्हात्रे ने एक ओवर में जड़े 28 रन
मैच की शुरुआत से ही चेन्नई ने आक्रामक रुख अपनाया। दूसरे ओवर में आयुष म्हात्रे ने अरशद खान के एक ओवर में 28 रन ठोक डाले, जिससे टीम का रन रेट तेज़ी से ऊपर गया। पावरप्ले में ही CSK ने 68 रन बना लिए थे, जिससे साफ हो गया था कि टीम बड़ी स्कोर की ओर बढ़ रही है।
ब्रेविस ने सिर्फ 19 गेंद में ठोका अर्धशतक
डेवाल्ड ब्रेविस ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से मैच का रुख पूरी तरह मोड़ दिया। उन्होंने केवल 19 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और 23 गेंदों में 57 रन ठोक डाले, जो इस IPL सीजन की सबसे तेज़ फिफ्टियों में से एक है।
For more news: Sports


