iPhone Battery Update: iPhone यूज़र्स के लिए Apple ने पेश किया iOS 26 का Adaptive Power Mode। अब जानिए बैटरी कितनी देर में होगी 80% या 100% चार्ज। जानें नए फीचर्स और फायदे।
iPhone Battery Update in Hindi: अगर आप भी iPhone यूज़र हैं तो Apple की ओर से आई ये नई अपडेट आपके लिए बड़ी राहत लेकर आई है। iOS 26 अपडेट में अब यूज़र्स को यह जानकारी मिलेगी कि उनका डिवाइस कितनी देर में 80% या 100% चार्ज हो जाएगा। ये नई सुविधा Adaptive Power Mode के तहत दी जा रही है, जिससे चार्जिंग अनुभव पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट और पावरफुल हो जाएगा।
iOS 26 में क्या है नया बैटरी फीचर?
Apple ने iOS 26 अपडेट के साथ अपने डिवाइसेज़ में Adaptive Power Mode लॉन्च किया है। अब iPhone यूज़र न केवल बैटरी चार्जिंग ट्रैक कर सकेंगे, बल्कि ये भी जान पाएंगे कि:
80% चार्ज तक पहुंचने में कितने मिनट लगेंगे
100% चार्ज तक का अनुमानित समय क्या होगा
ये जानकारी होम स्क्रीन और लॉक स्क्रीन दोनों पर उपलब्ध होगी
चार्जिंग टाइम ट्रैकर: अब जानें कब बदलें चार्जर
iPhone यूज़र अब आसानी से यह देख पाएंगे कि उनका डिवाइस कितनी तेजी से चार्ज हो रहा है। उदाहरण के लिए, अगर स्क्रीन पर दिखे कि 80% चार्ज होने में 8 मिनट बाकी हैं और आप स्लो चार्जर यूज़ कर रहे हैं, तो आप तुरंत उसे फास्ट चार्जर से बदल सकते हैं।
100% चार्ज के लिए भी मिलेगा अलर्ट
Apple ने Settings > Battery सेक्शन में एक नया चार्जिंग स्टेटस बार जोड़ा है जो यूज़र को दिखाएगा कि डिवाइस को 100% चार्ज करने में कितनी देर और लगेगी। यानी अब चार्जिंग को मैनेज करना होगा और भी आसान।
बैटरी यूज़ एनालिटिक्स अब और भी स्मार्ट
iOS 26 अपडेट में यूज़र को यह भी मिलेगा
- कौन-सी ऐप्स ज्यादा बैटरी खपत कर रही हैं
- किस वक्त बैटरी सबसे तेज़ खर्च हो रही है
- Adaptive Power Mode यह भी बताएगा कि स्क्रीन ब्राइटनेस घटाने या बैकग्राउंड ऐप्स बंद करने से कितनी बैटरी बच सकती है


