कुरुक्षेत्र में चल रहे अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2025 के अंतर्गत प्रतिभागियों के लिए ‘मेरा पसंदीदा श्लोक’ प्रतियोगिता की घोषणा की गई है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं और आम लोगों को श्रीमद्भगवद्गीता के उपदेशों से जोड़ते हुए उनके प्रेरणादायक अनुभवों को व्यापक मंच प्रदान करना है।
प्रतिभागी गीता के किसी भी श्लोक को आधार बनाकर उससे जुड़े अपने अनुभव, सीख या प्रेरणा को साझा कर सकते हैं। इसके लिए प्रतिभागियों को एक छोटा वीडियो रिकॉर्ड कर निर्धारित ईमेल पते पर भेजना होगा।
आयोजकों के अनुसार वीडियो पूरी तरह मौलिक होना चाहिए और उसमें प्रतिभागी स्पष्ट रूप से यह बताए कि चुने गए श्लोक ने उनके जीवन में किस तरह सकारात्मक बदलाव लाया।
प्रतिभागी अपना वीडियो shlokagita@gmail.com पर भेज सकते हैं। चयनित प्रविष्टियों को महोत्सव के दौरान प्रदर्शित किया जाएगा और विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।
आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की अपील करते हुए कहा कि यह मंच न केवल आध्यात्मिक अनुभव साझा करने का अवसर है, बल्कि गीता के संदेशों को जीवन में आत्मसात करने की प्रेरणा भी देता है।
कुरुक्षेत्र में चल रहे अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2025 के अंतर्गत 'मेरा पसंदीदा श्लोक' प्रतियोगिता में हिस्सा लें और पुरस्कार जीतें।
प्रतिभागी गीता के किसी भी श्लोक से जुड़ा अपना प्रेरणादायक अनुभव वीडियो के माध्यम से साझा कर shlokagita@gmail.com पर भेज सकते हैं। #Haryana pic.twitter.com/IFVk5I3Rkr
— DPR Haryana (@DiprHaryana) November 24, 2025


