इंस्टाग्राम ने लॉन्च किए 3 नए फीचर्स – रील्स और पोस्ट रीपोस्ट करने की सुविधा, लोकेशन-बेस्ड मैप और फ्रेंड्स टैब। जानिए कैसे ये अपडेट आपके सोशल एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाएंगे।
इंस्टाग्राम ने लॉन्च किए 3 नए फीचर्स: इंस्टाग्राम ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए तीन दमदार नए फीचर्स पेश किए हैं, जो इसे और भी ज्यादा सोशल और इंटरैक्टिव बनाएंगे। मेटा की इस नई अपडेट में अब यूजर्स को रील्स और पोस्ट रीपोस्ट करने की सुविधा, एक लोकेशन-बेस्ड मैप और रील्स में फ्रेंड्स टैब मिलेगा। ये नए फीचर्स यूजर्स को अपने दोस्तों और पसंदीदा क्रिएटर्स के साथ बेहतर कनेक्शन बनाने में मदद करेंगे।
इंस्टाग्राम मैप फीचर
मेटा ने इंस्टाग्राम में एक नया लोकेशन-बेस्ड मैप लॉन्च किया है, जो स्नैपचैट जैसे मैप की तरह काम करता है। इस मैप पर आप देख सकते हैं कि आपके दोस्त और पसंदीदा क्रिएटर्स किस लोकेशन से पोस्ट कर रहे हैं। यूजर्स अपनी एक्टिव लोकेशन शेयर कर सकते हैं, लेकिन लोकेशन शेयरिंग डिफॉल्ट रूप से बंद रहती है। आप इसे अपनी प्राइवेसी के हिसाब से ऑन या ऑफ कर सकते हैं, और तय कर सकते हैं कि कौन आपकी लोकेशन देख सके।
रील्स और पोस्ट को रीपोस्ट करने का नया ऑप्शन
अब इंस्टाग्राम यूजर्स अपनी प्रोफाइल पर पब्लिक रील्स और फीड पोस्ट को रीपोस्ट भी कर सकते हैं। यह ऑप्शन लाइक, कमेंट और शेयर बटन के बीच में मिलेगा। रीपोस्ट करते वक्त आप अपने पोस्ट में एक छोटा नोट भी जोड़ सकते हैं, जिससे आपके फॉलोअर्स को आपकी राय और कॉन्टेक्स्ट समझने में मदद मिलेगी।
नया फ्रेंड्स टैब
इंस्टाग्राम ने रील्स में एक नया फ्रेंड्स टैब भी जोड़ा है, जिससे आप उन वीडियोस को आसानी से खोज सकते हैं जिनपर आपके दोस्त इंटरेक्ट कर रहे हैं। इस टैब के जरिए आप अपने करीबी दोस्तों के बीच ट्रेंड कर रहे कंटेंट को भी देख पाएंगे। यह फीचर इंस्टाग्राम को और ज्यादा सामाजिक और यूजर-फ्रेंडली बनाने में मदद करेगा।


