Infinix GT 30 5G Plus भारत में 8 अगस्त को लॉन्च होगा। जानें इसके फीचर्स जैसे Dimensity 7400 प्रोसेसर, 144Hz AMOLED डिस्प्ले, GT ट्रिगर और AI टूल्स।
Infinix GT 30 5G Plus Launch: गेमिंग के दीवानों के लिए खुशखबरी! Infinix भारत में 8 अगस्त दोपहर 12 बजे अपना नया गेमिंग स्मार्टफोन GT 30 5G Plus लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने इसके प्रीमियम स्पेसिफिकेशन और डिजाइन का खुलासा पहले ही कर दिया है। यह स्मार्टफोन विशेष रूप से हाई-परफॉर्मेंस गेमिंग और AI फीचर्स के लिए डिजाइन किया गया है।
Flipkart पर हुआ लिस्ट, मिलेगा यूनिक साइबर डिजाइन
Infinix GT 30 5G Plus को Flipkart पर लिस्ट कर दिया गया है, जहां इसके डिजाइन और रंग विकल्पों की जानकारी दी गई है। फोन को प्लस ग्रीन, साइबर ब्लू और ब्लेड व्हाइट रंगों में पेश किया जाएगा। इसका बैक पैनल ‘साइबर मेचा डिजाइन 2.0’ पर आधारित है, जिसमें लाइटिंग इफेक्ट नथिंग फोन की तरह देखने को मिलेगा।
दमदार गेमिंग के लिए मिलेगा Dimensity 7400 प्रोसेसर और GT ट्रिगर
फोन में MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट दिया गया है, जो 7,79,000+ Antutu स्कोर और 25% ज्यादा पावर एफिशिएंसी का दावा करता है। इसके साथ 16GB RAM और 256GB स्टोरेज का विकल्प मिलेगा। गेमिंग को आसान और इंटरैक्टिव बनाने के लिए इसमें GT Shoulder Trigger बटन भी मिलेगा, जिसका उपयोग कैमरा कंट्रोल, वीडियो प्लेबैक और क्विक लॉन्च के लिए किया जा सकता है।
144Hz AMOLED डिस्प्ले और AI-सपोर्टेड स्मार्ट फीचर्स
Infinix GT 30 5G Plus में 1.5K रेजोल्यूशन वाली AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट, 10-बिट कलर डेप्थ, 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस और Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन शामिल है। इसके साथ ही फोन में कई AI-सपोर्टेड स्मार्ट फीचर्स भी मिलेंगे जो यूज़र एक्सपीरियंस को बेहतर बनाएंगे।
बाकी स्पेसिफिकेशन्स 5 अगस्त को होंगे रिवील
Infinix ने अब तक सिर्फ प्रमुख फीचर्स की जानकारी दी है। बाकी तकनीकी विवरण और फीचर्स की घोषणा कंपनी 5 अगस्त को करेगी।
अन्य स्मार्टफोन लॉन्च अपडेट: Vivo T4R 5G भी हो रहा लॉन्च
सिर्फ Infinix ही नहीं, बल्कि Vivo का नया स्मार्टफोन Vivo T4R 5G भी 5 अगस्त दोपहर 12 बजे बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। यह भारत का सबसे पतला Quad Curved AMOLED Display स्मार्टफोन है। इसमें MediaTek Dimensity 9400 प्रोसेसर, 120Hz रिफ्रेश रेट, Diamond Shield Glass, IP68/IP69 रेटिंग, AI Note Assist, और Google Circle to Search जैसे कई प्रीमियम फीचर्स शामिल हैं।


