देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को ’विकसित राष्ट्र’ बनाने का संकल्प लिया है। उनके दूरदर्शी नेतृत्व में भारत विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अभूतपूर्व गति से आगे बढ़ रहा है।
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और स्पष्ट दृष्टि से देश के युवाओं और वैज्ञानिक समुदाय को नए अवसर मिल रहे हैं। यह केवल तकनीकी प्रगति नहीं बल्कि राष्ट्र के समग्र विकास और वैश्विक प्रतिस्पर्धा में भारत की अग्रणी भूमिका का संकेत है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार भी प्रधानमंत्री के इस विजन को साकार करने में सक्रिय भूमिका निभा रही है और राज्य में विज्ञान, नवाचार और उद्योग के क्षेत्र में निरंतर प्रगति सुनिश्चित कर रही है।
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री @narendramodi ने वर्ष 2047 तक भारत को ’विकसित राष्ट्र’ बनाने का संकल्प लिया है और उनके नेतृत्व में भारत विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अभूतपूर्व गति से आगे बढ़ रहा है: मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP #ViksitBharat #IISF2025… pic.twitter.com/EeQS9z4BUB
— CMO Haryana (@cmohry) December 7, 2025


