पंचकुला। ‘आत्मनिर्भर भारत के लिए विज्ञान से समृद्धि’ थीम पर आधारित 11वें इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल 2025 में भाग लेकर स्टूडेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी विलेज का उद्घाटन करना मेरे लिए परम सौभाग्य की बात है। यह बात हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पंचकुला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचकुला में आयोजित यह चार दिवसीय विज्ञान महाकुंभ देश-विदेश से आए वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं, छात्रों, स्टार्टअप्स और नवाचार से जुड़े विशेषज्ञों को एक साझा मंच प्रदान कर रहा है। उन्होंने हरियाणा को दूसरी बार इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव की मेजबानी का अवसर देने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया।
सीएम नायब सैनी ने कहा कि यह महोत्सव विज्ञान, नवाचार, स्टार्टअप और भविष्य की तकनीकों का सशक्त संगम है, जो विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध करने की दिशा में एक ठोस कदम साबित होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि हरियाणा का प्रत्येक बच्चा वैज्ञानिक सोच, जिज्ञासा और रचनात्मकता के साथ आगे बढ़े।
उन्होंने विश्वास जताया कि इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल 2025 युवाओं में नवाचार की भावना को बढ़ावा देगा और भारत को विज्ञान व तकनीक के क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगा।
'आत्मनिर्भर भारत के लिए विज्ञान से समृद्धि' थीम पर आधारित 11वें India International Science Festival 2025 में शिरकत कर, Student Science & Technology Village का उद्घाटन करना मेरे लिए परम सौभाग्य की बात है!
पंचकूला में आयोजित इस चार दिवसीय विज्ञान महाकुंभ में देश-विदेश से पधारे… pic.twitter.com/mxUKdbhuSA
— Nayab Saini (@NayabSainiBJP) December 7, 2025


