टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नीदरलैंड के खिलाफ भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव बाहर, वॉशिंगटन सुंदर की वापसी और अर्शदीप सिंह की एंट्री।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज के अपने आखिरी मुकाबले में भारत ने नीदरलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। यह इस टूर्नामेंट में पहली बार है जब टीम इंडिया ने टॉस जीता और साथ ही प्लेइंग इलेवन में दो बड़े बदलाव किए गए।
इस मैच में अक्षर पटेल और कुलदीप यादव को आराम दिया गया है, जबकि वॉशिंगटन सुंदर की चोट से उबरने के बाद टीम में वापसी हुई है। वहीं, तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को भी अंतिम एकादश में जगह मिली है। भारत पहले ही लगातार तीन जीत के साथ सुपर-8 के लिए क्वालिफाई कर चुका है, ऐसे में टीम मैनेजमेंट सभी खिलाड़ियों को मौका देने की रणनीति पर काम कर रहा है।
टॉस के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि टीम अहमदाबाद की पिच पर पहले बड़ा स्कोर खड़ा कर उसे डिफेंड करना चाहती है। उन्होंने बताया कि सुपर-8 में भी इसी मैदान पर मुकाबला खेलना है, इसलिए यह मैच तैयारी के लिहाज से बेहद अहम है। सूर्या ने यह भी कहा कि वह गेंदबाजों को दबाव में परखना चाहते हैं और टीम का माहौल काफी सकारात्मक है, जहां हर मैच में अलग खिलाड़ी जिम्मेदारी निभा रहा है।
also read :उचाना को मिली विकास की सौगातों की झड़ी: नई अनाज मंडी, सड़क-स्वास्थ्य-सिंचाई पर बड़े ऐलान, सीएम सैनी ने खोला घोषणाओं का पिटारा
भारत की प्लेइंग XI
ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह
नीदरलैंड की प्लेइंग XI
माइक लेविट, मैक्स ओ’डॉड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स, जैक लायन-कैशेट, नोआ क्रोस, रोएलोफ वैन डेर मर्व, लोगन वैन बीक, आर्यन दत्त, काइल क्लेन
भारतीय टीम इस मुकाबले के जरिए सुपर-8 से पहले अपने कॉम्बिनेशन को फाइनल टच देना चाहती है, जबकि नीदरलैंड के लिए यह मैच टूर्नामेंट में खुद को साबित करने का आखिरी बड़ा मौका है।


