IND vs AUS 5th T20: भारत और ऑस्ट्रेलिया का पांचवां टी20 बारिश की वजह से रद्द, लेकिन टीम इंडिया ने 2-1 से सीरीज जीत ली।
IND vs AUS 5th T20: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए पांचवें टी20 मैच को भारी बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया। ब्रिसबेन के ऐतिहासिक गाबा स्टेडियम में आयोजित मैच में केवल 4.5 ओवर का खेल हो पाया, जिसमें टीम इंडिया ने 52 रन बनाए। बारिश के चलते मैच दोबारा शुरू नहीं हो सका। इसी के साथ भारतीय टीम ने पांच मैचों की टी20 सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने लगातार टी20 सीरीज ना हारने की परंपरा को जारी रखा।
also read: West Indies vs Pakistan: बारिश से प्रभावित दूसरे वनडे में वेस्टइंडीज ने प…
ब्रिसबेन में टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। भारतीय ओपनर्स शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा ने पारी की शुरुआत आक्रामक तरीके से की। पहले 2 ओवर में टीम ने 19 रन बनाए, और 4 ओवर तक स्कोर 47 रन पहुंच गया। पांचवें ओवर की पांचवीं गेंद के बाद तेज बारिश के कारण खेल रोक दिया गया। लगभग 2 घंटे 15 मिनट तक खेल शुरू नहीं हो सका, और मुकाबला रद्द कर दिया गया। यह मैच भी पहले मैच की तरह बारिश की भेंट चढ़ा।
भारत-ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज में अब तक का प्रदर्शन
सीरीज के पहले मैच को बारिश ने बाधित किया था। दूसरे टी20 में ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट से जीत दर्ज की थी। लेकिन तीसरे मैच में भारत ने 5 विकेट से वापसी की, जिसमें अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती की शानदार गेंदबाजी शामिल रही। चौथे मुकाबले में भी टीम इंडिया ने जीत हासिल की और सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाई।
चूंकि ब्रिसबेन का पांचवां टी20 बारिश की वजह से रद्द हो गया, इसलिए भारत ने 2-1 से टी20 सीरीज जीतकर शानदार प्रदर्शन किया।


