Housefull 5 Song Controversy: Housefull 5 के ‘लाल परी’ गाने पर डांस स्टेप कॉपी का आरोप, डायरेक्टर तरुण मनसुखानी ने सफाई देते हुए संदीप ब्राह्मण से माफी मांगी।
Housefull 5 Song Controversy: बॉलीवुड की हिट फिल्म हाउसफुल 5 जहां एक ओर बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन कर रही है, वहीं दूसरी ओर इसका गाना ‘लाल परी’ विवादों में घिर गया है। इस गाने में इस्तेमाल किए गए हुक स्टेप को एक सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर का बताया जा रहा है।
डांस स्टेप कॉपी का लगा आरोप
सोशल मीडिया डांसर और कंटेंट क्रिएटर संदीप ब्राह्मण ने आरोप लगाया है कि फिल्म के गाने “लाल परी” में जो डांस स्टेप इस्तेमाल किया गया है, वह उनके एक वायरल वीडियो से लिया गया है। संदीप का दावा है कि इस स्टेप को बिना अनुमति और क्रेडिट के उपयोग किया गया है। उन्होंने कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा और फिल्म मेकर्स पर सीधा आरोप लगाया है।
डायरेक्टर तरुण मनसुखानी का रिएक्शन
फिल्म के निर्देशक तरुण मनसुखानी ने इस विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए न्यूज 18 को बताया कि उन्हें इस कॉपी स्टेप के बारे में विवाद सामने आने के बाद ही पता चला। उन्होंने स्वीकारा कि उनकी टीम के किसी सदस्य ने यह स्टेप सोशल मीडिया पर देखा होगा और बिना इरादतन उसे गाने में शामिल कर लिया।
संदीप को ऑफर करते कोरियोग्राफी
मनसुखानी ने कहा, “अगर हमें संदीप के काम के बारे में पहले से जानकारी होती, तो हम उन्हें ही कोरियोग्राफी की जिम्मेदारी देते।” उन्होंने आगे कहा कि किसी को चोट पहुंचाने या जानबूझकर कॉपी करने का कोई इरादा नहीं था। उन्होंने संदीप से माफी मांगते हुए कहा कि अगर उन्हें लगता है कि उनके साथ अन्याय हुआ है, तो इसका हमें खेद है।
बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन
विवाद के बीच भी Housefull 5 की कमाई रुकने का नाम नहीं ले रही। अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन स्टारर यह फिल्म रिलीज के केवल 4 दिनों में ₹100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। बुधवार को फिल्म ने ₹8 करोड़ की कमाई की, जिससे कुल घरेलू कलेक्शन अब ₹119.75 करोड़ हो गया है।
सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन
गाने की कॉपी विवाद पर सोशल मीडिया दो गुटों में बंटा हुआ नजर आ रहा है।
कुछ यूजर्स संदीप ब्राह्मण का समर्थन कर रहे हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं।
वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि बॉलीवुड में इस तरह की चीज़ें आम हैं और यह जरूरी नहीं कि हर बार जानबूझकर नकल की जाए।
For more news: Entertainment


